विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब मेक्सिकन फूड खाने के बाद पब्लिक में Priyanka Chopra ने की थी ऐसी हरकत, एक्ट्रेस भूलना चाहती हैं याद

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 07 May 2023 12:26 AM (IST)

Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी कलाकार हैं। न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में उनकी ...और पढ़ें

File Photo of Priyanka Chopra Jonas. Photo Credit: Instagram
File Photo of Priyanka Chopra Jonas. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर हैं। एक्ट्रेस ने तमिल और फिर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। देखते ही देखते पीसी यानी कि प्रियंका का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हो गया। मगर उनके कदम यहीं रुकने वाले नहीं थे। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड का भी सफर तय किया, और आज प्रियंका चोपड़ा की पहचान ग्लोबल स्टार के रूप में बन गई है।

प्रियंका ने किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा किसी भी इंटरव्यू में बोल्डनेस और कॉन्फिडेंस के साथ बात करने के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों उन्होंने बॉलीवुड में उनके खिलाफ होने वाली पॉलिटिक्स पर खुल कर बात की। उन्होंने बिना डरे और बिना किसी झिझक के बताया कि आखिर क्या वजह थी कि वह मुंबई छोड़ हॉलीवुड के लिए निकल गईं।

इस बोल्ड कन्फेशन के बाद एक्ट्रेस ने खुद से जुड़ा एक और कन्फेशन किया। उन्होंने बताया कि पब्लिक में उन्होंने कुछ ऐसा किया था, जिसके बाद उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई, और कैसे वह उस घटना को भूलना चाहती हैं।

मेक्सिकन फूड खाने के बाद प्रियंका ने की थी यह हरकत

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, प्रियंका ने एक चैट शो में जब उनसे उनके सबसे शर्मनाक काम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मैंने एक बार कई लोगों के बीच में फार्ट किया, मैं ये मेमोरी भूलना चाहूंगी। कोई नहीं जानता था की मैंने लंच में मेक्सिकन फूड खाया था। मैं इस बात से इनकार नहीं कर रही हूं।'

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 'सिटाडेल' सीरीज को लेकर सुर्खियों में आईं, जो कि 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस को इस सीरिज में मेल कोस्टार के समान पेमेंट मिली है। इसके अलावा प्रियंका हाल ही में आयोजित हुए मेट गाला इवेंट में 204 करोड़ का नेकलेस पहनने को लेकर भी सुर्खियों में आईं।