Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kalki 2 में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, Deepika Padukone को रिप्लेस कर बनेंगी प्रभास की हीरोइन

    Updated: Thu, 04 Dec 2025 11:10 AM (IST)

    कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का पत्ता कट गया है और अब उनकी जगह नई हीरोइन की एंट्री हो गई है। प्रभास के अपोजिट जो एक्ट्र ...और पढ़ें

    कल्कि 2 में इस एक्ट्रेस ने किया दीपिका पादुकोण को रिप्लेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाराम

    कल्कि 2 में इस एक्ट्रेस ने किया दीपिका पादुकोण को रिप्लेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाराम

    HighLights

    1. कल्कि 2 से दीपिका पादुकोण हुईं रिप्लेस

    2. डायरेक्टर ने दीपिका के एग्जिट का किया था एलान

    3. दीपिका की जगह ये एक्ट्रेस बनेंगी कल्कि का हिस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) 2024 की सुपरहिट फिल्म थी जिसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया था। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण थीं।

    कल्कि 2898 एडी की सफलता के बाद एक तरफ कल्कि 2 की तैयारियां शुरू हो रही थीं, दूसरी ओर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एग्जिट से हर कोई हैरान रह गया। खुद मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि दीपिका कल्कि 2 का हिस्सा नहीं हैं। 

    किस एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण को कल्कि 2 से किया रिप्लेस?

    दीपिका पादुकोण के एग्जिट के बाद हर किसी के मन में सवाल उठ रहा था कि कल्कि 2 में उनकी जगह आखिर कौन लेगा। कल्कि को जन्म देने वालीं मां की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्रियों में पहले आलिया भट्ट, साई पल्लवी और अनुष्का शेट्टी का नाम सामने आ रहा था। मगर जिस अदाकारा ने दीपिका को रिप्लेस किया है, वो हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं।

    Deepika In Kalki

    प्रियंका बनेंगी कल्कि 2 की लीड हीरोइन?

    यह अदाकारा कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बताई जा रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कल्कि 2 के लिए सबसे पावरफुल एक्ट्रेस के रूप में उन्हें कंसीडर किया जा रहा है। यहां तक कि मेकर्स भी उन्हें कास्ट करने की सोच रहे हैं। अगर सब सही रहा तो प्रियंका कल्कि की लीड एक्ट्रेस होंगी। हालांकि, एक्ट्रेस या मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दैनिक जागरण इसका दावा नहीं करता है।

    खबरें और भी

    Priyanka Chopra

    यह भी पढ़ें- दीपिका की 8 घंटे वाली डिमांड, Madhuri ने किया 12 घंटे काम...'मस्तानी' पर ये क्या बोल गईं 'धक-धक गर्ल'?

    क्यों कल्कि 2 से रिप्लेस हुईं दीपिका पादुकोण?

    मेकर्स या फिर एक्ट्रेस की तरफ से अभी क्लियर नहीं किया गया है कि दीपिका ने फिल्म से किनारा क्यों किया है। मगर फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि दीपिका ने मेकर्स से ज्यादा फीस और 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड की थी। इसी के चलते मेकर्स ने उन्हें फिल्म से हटाने का फैसला किया है। इससे पहले दीपिका स्पिरिट से भी शिफ्ट डिमांड के चलते बाहर हुई थीं।

    यह भी पढ़ें- DeepVeer: बहन की शादी में 'बाजीराव-मस्तानी' ने लूटी महफिल, सोशल माडिया पर छाया वायरल वीडियो