Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बालकनी में बिताए सुकून के पल, मुंबई वाले घर से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 01:18 PM (IST)

    Priyanka Chopra एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पूरे तीन साल बाद भारत देश लौटी हैं। इंडिया लौटते ही प्रियंका ने मुंबई वाले घर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जि ...और पढ़ें

    File Photo of Priyanka Chopra. Photo Credit- Priyanka Chopra Instagram
    File Photo of Priyanka Chopra. Photo Credit- Priyanka Chopra Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत वापस लौट आई हैं। अपने देश वापस लौटने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। इंडिया वापस आने के बाद एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने नमस्ते करके अपनी संस्कृति से लगाव होने का इशारा किया था। बता दें कि प्रियंका तीन साल बाद भारत लौटी हैं। मुंबई आने के बाद उन्होंने घर की बालकनी से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं और यह बताया है कि वह वापस आकर कितनी खुश हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें

    प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग पोज दे रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का जंप सूट पहन रखा है और समंदर के देखते हुए ड्रिंक का मजा ले रही हैं। एक्ट्रेस की हंसी में घर आने की खुशी साफ झलक रही है। साथ ही बी टाउन से उनके कुछ दोस्तों ने भी प्रियंका की घर वापसी पर खुशी जताई है।

    उनकी तस्वीर पर दिया मिर्जा ने कमेंट किया, 'कल्पना कीजिए। यह होटल हम दोनों के लिए एक हफ्ते तक घर था। वेलकम बैक।' इस पोस्ट पर रिप्लाई में बिपाशा बसु और सोनाली बेंद्रे ने कमेंट सेक्शन में हार्ट वाली इमोजी जोड़ कर उनके वापस आने पर खुशी जाहिर की है। जानकारी के लिए बता दें कि मां बनने के बाद यह प्रियंका की पहली भारत यात्रा है।

    इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका भारत लौटी हैं, तो वह हिंदी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित की जाने वाली मूवी 'जी ले जरा' है। यह फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'दिल चाहता है' जैसी बनाई जाएगी। फर्क सिर्फ इतना होगा कि जहां ये फिल्में तीन-चार मेल फ्रेंड्स की कहानी को बयां करती है, वहीं 'जी ले जरा' तीन फीमेल फ्रेंड्स की जर्नी को दिखाएगी। इसके अलावा प्रियंका प्राइम वीडियो की वेब सीरीज सिटाडेल में दिखाई देंगी। उनके पास एक हॉलीवुड मूवी भी है, जिसका नाम है 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Thank God Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुआ अजय-सिद्धार्थ का जादू, 8वें दिन लुढ़क गया थैंक गॉड का बिजनेस

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Birthday: शाह रुख की वो फिल्में जिसके बाद वह बने रियल हीरो, आज भी देखना चाहते हैं लोग