Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हॉलीवुड में पांव जमाना Priyanka Chopra के लिए नहीं था आसान, करना पड़ा था इतनी बड़ी परेशानी का सामना

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 18 Mar 2023 12:06 PM (IST)

    Priyanka Chopra ग्लोबल स्टार के नाम से चर्चित प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम बन चुकी हैं। उनकी कला की वहां भी खूब सराहना होती है। ...और पढ़ें

    File Photo of Priyanka Chopra. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Priyanka Chopra. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा आज पूरी दुनिया में जाना माना नाम और चेहरा बन चुकी हैं। यूपी के छोटे से शहर से मायानगरी में आकर अपने सपनों को उड़ान देना और फिर उन्हीं ड्रीम्स को हॉलीवुड में भी जाकर पूरा करना, यह बहुत काबिलेतारीफ है। लेकिन अंग्रेजों की फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा के लिए पांव जमाना इतना आसान नहीं था। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि इंडियन एक्टर होने के नाते उन्हें हॉलीवुड में किन परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

    भारत के बाहर भी बनाई पहचान

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की। उन्होंने 'बेवॉच' और 'मैट्रिक्स रिसर्कशन्स' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा स्पाई वेब शो 'सिटाडेल' में भी एक्ट्रेस का अभिनय देखने को मिल जाएगा। प्रियंका ने सात समुंदर पार भी अपने काम के जरिये पहचान बनाई है और साबित किया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था।

    हॉलीवुड में आई थी यह परेशानी

    प्रियंका ने बताया कि शुरुआती दिनों में लोगों का ऐसा मानना था कि वह सिर्फ साउथ एशियन ऑडियंस तक ही सीमित रह जाएंगी। अगर उन्होंने अमरीका में टीवी शो कर लिया, तो लोगों को उनके काम में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रह जाएगी। एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने काफी कुछ बदला हुआ देखा है। जब से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग शुरू हुई है, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ग्लोबलाइजेशन की मांग बढ़ गई है।

    भविष्य को लेकर सकारात्मक है सोच

    प्रियंका ने अपनी अब तक की जर्नी ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जो उनके साथ खड़े रहे। लेकिन वह यहीं नहीं रुकने वालीं। भविष्य को लेकर उनकी सोच सकारात्मक है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, वह फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में दिखेंगी। इस मूवी में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी स्क्रीन स्पेस शेयर करती देखी जाएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Box Office Report: रणबीर की फिल्म के आगे 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' ने दिखाया दम, ऐसा रहा 'ज्विगाटो' का हाल

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13 में खतरों से खेलती नजर आएंगी मोहित सहगल की पत्नी, मेकर्स ने लगाया बड़ा दांव