Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपने अतीत के इस समय में लौटना चाहती हैं Priyanka Chopra, बताया- किस चीज का है सबसे ज्यादा डर

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 10:21 AM (IST)

    मिस वर्ल्ड से लेकर ग्लोबल आइकॉन बनने तक प्रियंका चोपड़ा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक लंबा समय बिताया है। देसी गर्ल भले ही हॉलीवुड स्टार बन चुकी हों ...और पढ़ें

    कौन से साल में वापिस लौटना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा/फोटो- Instagram
    कौन से साल में वापिस लौटना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा/फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अपने पास्ट के इस साल में लौटना चाहती हैं प्रियंका
    2. एक्ट्रेस ने बताया किस चीज का है उन्हें ज्यादा डर
    3. ग्लोबल आइकॉन प्रियंका ने बताई अपनी ख्वाहिशें

    जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। आज प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 2002 से तमिल फिल्म से बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत करने वाली देसी गर्ल ने अपने हर 'अंदाज' से फैंस का दिल जीता है। प्रियंका आज के टाइम में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा जो कहती हैं, उनके फैंस उसे बड़े ध्यान से सुनते हैं। हाल ही में देसी गर्ल ने एक खास बातचीत के दौरान अपनी कई ख्वाहिशें व्यक्त की। हेड्स ऑफ स्टेट एक्ट्रेस ने बताया कि वह किस चीज को खोने से सबसे ज्यादा डरती हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि वह अपने कौन से समय में वापिस लौटना चाहती हैं। 

    अपने इस साल में लौटना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

    जो समय बीत गया, वह लौट कर नहीं आ सकता है। फिर भी सितारों से कई बार ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं जिससे उनके दिल में छुपी हुई बातें सामने आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ, जब एक फोटो शूट के दौरान उनसे पूछा गया कि अगर उनके पास होती टाइम मशीन तो वह किस दौर में जाना चाहतीं?

    यह भी पढ़ें- एक समय में दो लड़कियों से आशिकी कर रहे थे निक जोनस, प्रियंका संग शादी से पहले किसने तोड़ा था सिंगर का दिल

    इस सवाल के जवाब में प्रियंका कहती हैं कि मैं अपने डैड के साथ घूमना-फिरना चाहूंगी। मैं उन्हें बहुत याद करती हूं। वह बहुत ही मजेदार व्यक्ति थे। साल 2000 के मध्य में जाना चाहूंगी। उस दौरान वह बहुत खुश रहा करते थे।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    15 साल बाद प्रियंका क्या करना चाहेंगी?

    इस पर प्रियंका चोपड़ा हंसते हुए कहती हैं कि मैं जिंदा और स्वस्थ रहना चाहती हूं। खुश और संतुष्ट रहना चाहती हूं। बढ़ती उम्र के साथ प्रियंका खुद में क्या बदलाव करना चाहेंगी? इस पर वह कहती हैं कि मैं कई बार निर्णय लेने के बाद सोचती हूं जो अच्छी बात नहीं है। दो दिन बाद सोचती हूं ये ऐसे करना चाहिए था, ऐसे बोलना चाहिए था। बढ़ती उम्र के साथ अहसास हो रहा है कि कहीं कूदने से पहले सोचना चाहिए।

    Photo Credit- Instagram

    प्रियंका को किस बात से डर लगता है? इस सवाल पर वह कहती हैं कि परिवार को खोने के अहसास से डर लगता है। ग्लोबल आइकॉन अपने परिवार के कितने क्लोज हैं, इस बात का अंदाजा आप उनके इंस्टाग्राम से लगा सकते हैं, जहां एक्ट्रेस अक्सर अपनी मां मधु चोपड़ा, पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी जोनस चोपड़ा के साथ प्यार भरी तस्वीरें शेयर करती हैं। 

    यह भी पढ़ें- शाह रुख खान ने क्यों सबके सामने Priyanka Chopra से कहा संजय दत्त से माफी मांगो?