विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं प्यार ही नहीं करती...' Priyanka Chopra ने बताया निक जोनस से शादी के समय उनके लिए क्या था सबसे जरूरी?

Published: Sat, 22 Aug 2026 06:16 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि निक जोनस का उनकी संस्कृति का सम्मान करना उनके रिश्ते के लिए कितना महत्वपूर्ण था। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने कल्चर से बिल्कुल अलग जाकर विदेश में रहने वाले निक जोनस से शादी की। एक्ट्रेस कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि कैसे उन्हें एक-दूसरे में अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर मिला है। कैसे दोनों ने एक-दूसरे की संस्कृति को अपनाया और उसका सम्मान किया है।

अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस पर और प्रकाश डाला है। ई टाइम्स के साथ बातचीत में, प्रियंका ने बताया कि उनके रिश्ते के भविष्य के लिए निक का उनकी संस्कृति को अपनाना कितना जरूरी था। उन्होंने कहा कि अगर निक उनकी संस्कृति का सम्मान नहीं करते, तो शायद वे साथ नहीं होते।

पार्टनर के प्रति क्या है जरूरी

जब उनसे निक द्वारा उनकी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान के बारे में पूछा गया,तो प्रियंका ने कहा,'मुझे नहीं पता कि अगर वे ऐसा नहीं करते तो क्या मैं उनसे प्यार करती। किसी भी मल्टीकल्चरल कहानी या रिश्ते में यह एक अहम हिस्सा होता है। मुझे लगता है कि अपने पार्टनर की जड़ों के प्रति सम्मान की भावना होना बहुत जरूरी है।'

Priyanka (42)

डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर पर मौजूद थीं प्रियंका

एक्टर ने अपने रोमांस में जोश बनाए रखने में मदद करने के लिए निक की तारीफ भी की। उन्होंने कहा,'अपने पार्टनर के प्रति दयालु होना। यह एक बहुत जरूरी बात है।' प्रियंका न्यूयॉर्क में डॉक्यूमेंट्री 'साइकल ऑफ लव' के प्रीमियर में शामिल हुईं। उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री के लिए एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। यह डॉक्यूमेंट्री के. महानंदिया और लोटा वॉन शेडविन की असल जिंदगी की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिन्होंने साथ रहने के लिए कई देशों की यात्रा की थी।

Priyanka (40)

किन फिल्मों में आएंगी नजर?

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' है, जिस पर काम चल रहा है। 'वाराणसी' संक्रांति 2027 में रिलीज होगी। यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी। इसके अलावा, वह वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी। वह निम्रोद एंटल के निर्देशन में बन रही आने वाली साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लूफ़्लाई' में रसेल क्रो के साथ भी दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें- साई-फाई एक्शन थ्रिलर में Priyanka Chopra की एंट्री, अपकमिंग फिल्म Bluefly का ऐलान; ऑस्कर विनर संग जमेगी जोड़ी

यह भी पढ़ें- मम्मी Priyanka Chopra के 12 साल पुराने गाने पर थिरकी नन्ही मालती, आज भी पार्टियों की जान है ये कल्ट गाना