Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने Citadel 2 से शेयर की ग्लैमरस फोटो, सेट पर मॉम से मिलने आई मालती ने गाना गाया तो फैंस ने की तारीफ

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 08:57 AM (IST)

    हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने टैलेंट से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वह इन दिनों सिटाडेल 2 की शूटिंग में बि ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'सिटाडेल 2' के सेट से प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें
    2. सेट पर प्रियंका से मिलने आईं मालती मैरी जोनस
    3. बेटी के साथ एक्ट्रेस ने स्पेंड किया क्वॉलिटी टाइम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के प्रोजेक्ट्स का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्ट्रेस इन दिनों हिट सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। ग्लोबल स्टार आइकन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 'सिटाडेल 2' से अपने लुक और बेटी मालती के साथ बिताए कुछ स्वीट मोमेंट्स की फोटो और वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ मालती का एक छुपा टैलेंट भी लोगों को देखने को मिला है।

    सेट पर मॉम से मिलने आई मालती

    प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया है। पहली दो तस्वीरों में उन्होंने सिटाडेल शो से 'नादिया' के किरदार में अपने लुक को दिखाया है। इसके बाद एक वीडियो हैं, जिसमें वह शूट से फ्री होकर खुद के साथ कुछ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने मालती की एक तस्वीर भी शेयर की और बताया कि वह उनसे सेट पर मिलने आई थी।

    मालती ने गाया गाना

    काम से ब्रेक लेकर प्रियंका अपनी बेटी को पार्क लेकर गईं, जहां उसे उन्होंने झूला झुलाया। इसी के साथ प्रियंका ने एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह मालती के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान इंग्लिश का कोई गाना गा रही हैं। इस स्टार किड की आवाज में गाने को सुनना किसी क्यूट मोमेंट से कम नहीं है। इसके बाद की अन्य तस्वीरों में प्रियंका ने बर्थ डे लेडी और अपनी कुछ सेल्फी पोस्ट की है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    फैंस बोले- वंडर वुमन

    प्रियंका की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं। किसी ने उन्हें वंडर वुमन कहा, तो किसी ने मेहनती लड़की बताया। एक अन्य ने लिखा, 'आप काम पर हो और मालती आपको एडमायर कर रही है, इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।' वहीं, एक ने मालती की वॉइस पर कमेंट किया, 'यह लड़की अपने पेरेंट्स जैसी अच्छी सिंगर बनेगी।'

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने शेयर की न्यू ग्लैम फोटोज, फैंस बोले - 'निक जोनस लकी हैं'

    खबरें और भी