Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति Nick Jonas के साथ वेकेशन पर 42 साल की Priyanka Chopra, कंबल ओढ़कर किया लिप-लॉक, बिकिनी फोटोज भी वायरल

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 08:29 AM (IST)

    Priyanka Chopra इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शेयर कीं वेकेशन की झलकियां। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शेयर कीं वेकेशन की झलकियां। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. फ्रांस में पति-बेटी के साथ घूमने गईं प्रियंका चोपड़ा
    2. निक-प्रियंका ने बेटी संग क्रूज पर बिताए सुंदर पल
    3. खूबसूरत पल को अपनी किताब में करेंगी शामिल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा उन अदाकाराओं में शामिल हैं, जो प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। काम के अलावा वह अपने पति व अमेरिकन सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका जरा भी नहीं गंवाती हैं। इन दिनों वह अपने काम से फुरसत निकालकर परिवार के साथ खूबसूरत पल बिता रही हैं। 

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने दिसंबर 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी रचाई थी, जो उनसे 10 साल छोटे हैं। उम्र और धर्म की दीवारों को तोड़ आज ये शादीशुदा कपल लाखों फैंस के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए जनवरी 2022 में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

    फ्रांस में वेकेशन मना रहीं देसी गर्ल

    प्रियंका चोपड़ा जब से मां बनी हैं, तब से वह अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म द ब्लफ (The Bluff) की शूटिंग पूरी की है और अब वह अपने परिवार के साथ वेकेशन पर निकल गई हैं। एक्ट्रेस अपने पति और बेटी के साथ फ्रांस में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की झलकियां शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की बेटी मालती ने निक जोनस को दिया हेयरकट, क्यूटनेस देख दिल हार बैठे पापा

    बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा का कातिलाना अवतार

    फ्रांस वेकेशन में परिवार के साथ खूबसूरत पल बिताने से लेकर फैशन का जलवा बिखेरने तक, प्रियंका चोपड़ा की फोटो सीरीज इस बात का सबूत है कि वहां वह कितने मजे कर रही हैं। क्रूज पर बिकिनी पहनकर पति के साथ पोज देना, हैट, शर्ट और चश्मे में स्टाइल मारना, समंदर के बीचोंबीच बोट पर लेटकर बिकिनी पहनकर कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करना, व्हाइट ड्रेस में पोज देना, प्रियंका ने फैशन गोल्स देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, उनकी बेटी मालती भी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। मां की जुल्फों के साथ खेलना हो या फिर डैडी के साथ समंदर का मजा लेना हो, ढाई साल की मालती भी फ्रांस में मजे करती हुई नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "यह सच में किताबों में दर्ज होने वाला है। मेरी जिंदगी के प्यार के साथ एक बेहतरीन ठहराव। अब तैयार हो जाओ, चलो।"

    निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्रांस वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में वह अपनी लेडी लव के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक फोटो में दोनों कंबल ओढ़कर लिप-लॉक करते दिखाई दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

    एक तस्वीर में निक अपनी लाडली को गोद में लिए हुए हैं। इन तस्वीरों के साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा, "एक सपना।" सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। 

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की डिट्टो कॉपी हैं ढाई साल की Malti, कार में लाडली की हरकत को 'देसी' गर्ल ने किया कैप्चर