Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बड़ी होकर Priyanka Chopra की तरह फैशनिस्टा बनेंगी बेटी, समर वेकेशन से सामने आई मालती की ये फोटो है सबूत

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 10:33 AM (IST)

    Priyanka Chopra Daughter Photo ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra shares Daughter Malti Marie Photo From Her Vacation. Photo-Instagram
    Priyanka Chopra shares Daughter Malti Marie Photo From Her Vacation. Photo-Instagram

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा ने बेटी की प्यारी फोटो की शेयर
    2. प्रियंका चोपड़ा की बेटी समर ड्रेस में लगीं क्यूट
    3. पति निक और बेटी के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहीं प्रियंका

     नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Daughter Photo: कभी बॉलीवुड में अपनी अदायगी का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिछले कुछ सालों से हिंदी सिनेमा से गायब हैं। अभी वह हॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का झंडा लहरा रही हैं। भले ही काम प्रियंका को चाहे जितना मसरूफ रखे, लेकिन न्यू मम्मी अपनी लाडली के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं।

    फैमिली वेकेशन पर हैं प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में, प्रियंका ने अपनी बेटी की एक प्यारी फोटो शेयर की है।

    समर ड्रेस में क्यूट लगीं मालती

    इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीर में प्रियंका की लाडली शिप में बैठी हैं और समंदर का खूबसूरत नजारा देख रही हैं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला मालती का क्यूट लुक है। प्रियंका की प्रिंसेस ने स्ट्रॉबेरी प्रिंट वाली ब्लू समर ड्रेस पहनी है, जो मैचिंग हैट और सनग्लासेस से स्टाइल की गई है। समंदर की ओर देखते हुए मालती की ये फोटो फैंस का दिल जीत रही है। ये कहना गलत नहीं होगा कि बड़ी होकर मालती भी अपनी मां की तरह स्टाइलिश बनेंगी।

    प्रियंका की बेटी का कब जन्म हुआ था?

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। प्रियंका ने एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को खुशखबरी दी थी। साथ ही प्रियंका ने फैंस से प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की थी। प्रियंका और निक माता-पिता बनकर बहुत खुश हैं, जिसकी झलक उनके सोशल मीडिया पोस्ट से दिखाई देती है। बता दें कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी।

    खबरें और भी

    प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

    प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया था। ये प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें एक्ट्रेस ने रिचर्ड मैडेन (Richard Madden) के साथ लीड रोल प्ले किया था। वह 'जी ले जरा' से सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही थीं, लेकिन लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने किसी वजह से फिल्म छोड़ दी है। इसके चलते फरहान अख्तर के सामने कास्टिंग की चुनौती आ गई है।