यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra की लाडली ने पहने सिल्वर-ब्लू कलर की ईयररिंग्स, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी की मॉर्निंग फोटो
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस को मालती की क्यूटनेस काफी पसंद आती है। हाल ही में सि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस 'सिटाडेल' से जुड़ी कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही वह फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलक भी दिखाती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले बेटी मालती के साथ ग्रॉसरी स्टोर से सामान खरीदते देखी गईं थीं। मालती की तस्वीर को फैंस वैसे ही काफी पसंद करते हैं, और अब एक्ट्रेस ने बेटी की एक और खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
प्रियंका ने दिखाई मालती की परफेक्ट मॉर्निंग की झलक
प्रियंका ने अपनी खूबसूरत बेटी के साइड फेस की फोटो फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मालती बेड पर है, और खिड़की की तरफ देख रही है। विंडो से शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'परफेक्ट मॉर्निंग।' खास बात यह है कि मालती इस फोटों में ईयररिंग पहने नजर आ रही हैं।
क्यूट बाली में नजर आईं मालती
मालती ने सिल्वर-ब्लू कलर में क्यूट बाली पहनी है। इस एक्ससरीज में उनकी क्यूटनेस बढ़ कर सामने आई है, जिस पर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। बता दें कि मालती का जन्म जनवरी 2022 में हुआ था। प्रियंका और निक सरोगेसी की मदद से मालती के पेरेंट्स बने। एक्ट्रेस ने एक लंबे समय बाद अपनी बेटी की झलक फैंस को दिखाई थी।

प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट
हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज 'सिटाडेल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। यह सीरीज 28 अप्रैल को हिंदी सहित कई भाषाओं में अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई। इसके अलावा एक्ट्रेस की झोली में फरखान अख्तर की 'जी ले जरा' फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ उनकी को-स्टार होंगी।