Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio MAMI Film Festival के लिए मुंबई आएंगी प्रियंका चोपड़ा, शेयर की पासपोर्ट की तस्वीर, कहा- 'इंतजार नहीं हो रहा'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 04:19 PM (GMT+05:30)

    प्रियंका चोपड़ा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए मुंबई आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में मालती के साथ एक फोटो शेयर ...और पढ़ें

    जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए मुंबई आएंगी प्रियंका चोपड़ा, (Instagram Image)
    जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए मुंबई आएंगी प्रियंका चोपड़ा, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा, जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए भारत आ रही हैं। मुंबई रवाना होने से पहले एक्ट्रेस ने अपने बोर्डिंग पास और पासपोर्ट की फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने मालती के साथ बिताए कुछ पल को तस्वीरें शेयर की है।

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra की चूड़ा रस्म की अनदेखी फोटो वायरल, खिलखिलाती दुल्हन को देख Priyanka की मां ने कही ऐसी बात

    मालती के साथ शेयर की फोटो

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में मालती के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें मालती नजर तो नहीं आ रही हैं, लेकिन मां का हाथ पकड़े हुए दिख रही है। तस्वीर में प्रियंका और मालती दोनों कार में बैठकर कहीं जाते हुए दिखीं।

    प्रियंका के लिए इंतजार हुआ मुश्किल

    प्रियंका चोपड़ा ने इसके अलावा स्टोरी सेक्शन में इंडियन पासपोर्ट की फोटो शेयर की। उन्होंने भारत के लिए रवाना होते समय अपने फ्लाइट टिकट की एक झलक भी साझा की। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "एक मिनट हो गया है मुंबई, मैं इंतजार नहीं कर सकती।

    कब होगा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल ?

    फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा, जियो मामी फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं और ओपनिंग नाइट में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आ रही हैं। जियो मामी फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट में एक्ट्रेस, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी के साथ इवेंट को होस्ट करेंगा। जियो मामी फिल्म फेस्टिवल इस साल 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (NMACC) में होगा।

    खबरें और भी

    प्रियंका का वर्कफ्रंट

    प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके खाते में मल्टी प्रोजेक्ट्स हैं। एक्ट्रेस के पास दो और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू' मी शामिल हैं। प्रियंका के खाते में फरहान अख्तर की एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अलिया भट्ट भी शामिल है। प्रियंका आखिरी बार सिटाडेल और 'लव अगेन' में नजर आई थी।  

    यह भी पढ़ें- Raghav- Parineeti Wedding: विदाई पर फूट-फूटकर रोईं परिणीति चोपड़ा, प्रियंका भी सोशल मीडिया पर हुईं भावुक