यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ईशा अंबानी की होली पार्टी में छा गया Priyanka Chopra का लुक, शिल्पा शेट्टी-राधिका मर्चेंट ने भी जमाया रंग
रंगों का त्योहार होली में अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। सभी जगह इस त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड वाले भी कहां पीछे रहने ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) आने वाला है। आम लोगों के साथ ही सितारों में भी अभी से इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने की उत्सुकता देखने को मिल रही है। यही वो टाइम भी होता है, जब बी टाउन के सितारे एक से बढ़कर एक लैविश ड्रेस पहन हाई प्रोफाइल पार्टी अटेंड करते हैं। इसकी शुरुआत हो चुकी है।
अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने होली से पहले एक पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए। इस पार्टी में विदेश में रहने वालीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी हाजिर हुईं, जिन्होंने जामनगर में अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी मिस कर दी थी। सिचारों से सजी इस शाम की कुछ रंगीन झलकियां सामने आई हैं।
इन सेलिब्रिटीज ने अटेंड की पार्टी
ईशा अंबानी की अर्बन पार्टी में शिल्पा शेट्टी, औरी, अथिया शेट्टी, माधुरी दीक्षित सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की। इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा विदेश से आईं देसी बाला प्रियंका चोपड़ा और 'सुखी' एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की रही। प्रियंका ने पिंक कलर की बैकलेस और स्लीवलेस मॉर्डन साड़ी में अपने देसीपन को बनाए रखते हुए ग्लैमर का जलवा बिखेरा।
View this post on Instagram
वहीं, शिल्पा शेट्टी ने ग्रीन शेड की मॉर्डन स्टाइल साड़ी को इस पार्टी के लिए अपने लुक के तौर पर चुना।
View this post on Instagram
इसके अलावा 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित ने पिंक कलर को कोट-पैंट को अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाया। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा और सटल मेकअप किया।
पार्टी में आए ये सितारे भी
इस पार्टी में अथिया शेट्टी, आयुष्मान खुराना, ईशा गुप्ता के अलावा नामी पर्सनालिटीज में अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) भी पहुंचीं।
खबरें और भी

राधिका ने क्रीम कलर के ऑफशोल्डर इवनिंग गाउन में पार्टी में शिरकत की। उनका लुक औरों के कम्पैरिजन में सिंपल लेकिन एलिगेंट नजर आया।