विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई की Filmcity पहुंच इमोशनल हुईं Priyanka Chopra, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Published: Mon, 26 Aug 2024 01:55 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से हिंदी सिनेमा से थोड़ी दूर हो चुकी हैं लेकिन आज भी अपने फैंस ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वीडियो (फोटो इंस्टाग्राम)
प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वीडियो (फोटो इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस समय मुंबई में हैं। अभिनेत्री अपने छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के जश्न के लिए भारत आई हुई हैं। बीते दिनों वेडिंग फंक्शन की कुछ फोटोज भी सामने आई थीं, जिसमें पूरी चोपड़ा फैमिली शामिल हुई थी। हालांकि, पीसी कितने दिनों के लिए इंडिया आई हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

मुंबई आकर प्रियंका यादों में खो गई हैं। सोमवार को वह 'फिल्मसिटी' पहुंचीं और इमोशनल हो गईं, जिसकी एक झलक उन्होंने फैंस के साथ भी साझा की है।

क्या बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका ?

प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म राजकुमार राव के साथ थी, जिसका नाम था 'द व्हाइट टाइगर'। यह फिल्म पर्दे पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इससे पहले प्रियंका को पर्दे पर साल 2019 में फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था।

इसके बाद उन्होंने किसी बॉलीवुड मूवी में काम नहीं किया है, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं। माना जा रहा है कि इसके लिए ही वो सोमवार को मुंबई की फिल्मसिटी पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें- डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने Priyanka Chopra से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर तेज हुई 'फैशन 2' की चर्चा

फिल्म सिटी पहुंचकर खुशी हुईं पीसी

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्मसिटी के अंदर जाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के पीछे सनी देओल की गदर फिल्म के गाने 'घर आया परदेसी' को लगाया है। इसी के साथ एक हंसने और एक रोने वाला इमोजी भी लगाई है।

यह भी पढे़ं-  ऑस्ट्रेलिया में कोआला को देख खुशी से झूमीं प्रियंका चोपड़ा, नाम सुनकर हैरान रह गईं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द फिल्म द ब्लफ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी कर ली है।

फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी प्रियंका की कास्टिंग हुई थी। इस फिल्म में वो आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली थीं, मगर बाद में खबर आई कि प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी है। इस फिल्म को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।