Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सात समंदर पार बैठकर Priyanka Chopra ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, 'देसी गर्ल' को इस बात पर हुआ गर्व

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 04:40 PM (IST)

    Priyanka Chopra को हाल ही में इंटरनेशनल इवेंट गोल्डन ग्लोब 2026 में देखा गया। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड पर कड़ा निशाना साधा ह ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड पर निशाना

    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड पर निशाना

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड पर निशाना

    2. 'देसी गर्ल' को इस बात का हुआ गर्व

    3. सोशल मीडिया पर 'देसी गर्ल' ने दिया बड़ा हिंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज के साथ-साथ बड़े-बड़े इवेंट्स में भी प्रियंका को इनवाइट किया जाता है। हाल ही में देसी गर्ल को इंटरनेशनल इवेंट गोल्डन ग्लोब 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर देखा गया।

    प्रियंका ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

    Golden Globes 2026 में नजर आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सात समंदर पार बैठे सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर दिया, जिससे साफ पता चलता है कि वे बॉलीवुड पर निशाना साध रही हैं। दरअसल 'देसी गर्ल' ने एक रील लाइक की है। जिसमें कहा गया है कि, 'बॉलीवुड का कोई भी स्टार ऐसा नहीं कर पाया है जो प्रियंका ने किया है। 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by SociallyD (@sociallyend)

     

    यह भी पढ़ें- हॉलीवुड की नई बेस्टफ्रैंड्स बनीं Priyanka Chopra और के पॉप स्टार लीसा, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

    प्रियंका सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने पैर जमा चुकी हैं। जिसके चलते उन्हें मेट गाला से लेकर हॉलीवुड के हर एक बड़े इवेंट में बुलाया जाता है और हाल ही में वे 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में नजर आईं और यकीन मानों आजतक इस इवेंट में किसी बॉलीवुड एक्टर को नहीं बुलाया गया'। प्रियंका ने इस रील को लाइक किया है।

     priyanka

    प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट

    प्रियंका चोपड़ा जोनास की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्मों में 'द ब्लफ' है। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है जिसमें वह कार्ल अर्बन के साथ 19वीं सदी की कैरिबियन समुद्री डाकू रानी, एर्सेल 'ब्लडी मैरी' बॉडेन का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 25 फरवरी, 2026 को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने वाली है।

    खबरें और भी

    वह आठ साल के ब्रेक के बाद एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म से भारतीय सिनेमा में अपनी मोस्ट अवेटेड वापसी करेंगी। इसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं और यह जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    चोपड़ा जोनास प्राइम वीडियो की पॉपुलर स्पाई सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन में अपने रोल को फिर से निभाने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें- The Bluff Trailer: समुद्री डाकू बनी Priyanka Chopra हुईं निर्दयी, ट्रेलर में मचाया खून-खराबा