Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra से ज्यादा बिजी रहती हैं उनकी बेटी Malti Marie, खुद अपनी प्लेटडेट्स करती हैं शेड्यूल

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 07:12 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। स्टार कपल हमेश ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मालती के साथ (फोटो-इंस्टाग्राम)
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मालती के साथ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में ही छाई हुई हों, लेकिन उनकी बेटी मालती मैरी इस समय सुर्खियों में है। मालती ने हाल ही में स्कूल जाना शुरू कर दिया है और वो काफी ज्यादा एक्टिव हैं। मालती अपना काफी सारा काम खुद ही कर लेती हैं।

    न्यूयॉर्क में स्कूल शुरू करने से लेकर अपने खुद के प्लेडेट्स का प्लान बनाना,साढ़े तीन साल की यह बच्ची तेजी से बड़ी हो रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, प्रियंका ने काम, पारिवारिक जीवन और मालती को इस नए दौर में कामयाब होते देखने की खुशी के बारे में खुलकर बात की।

    मालती को अपने सबसे करीब मानती हैं प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जिमी फॉलन के शो द टुनाइट शो में अपनी फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट को प्रमोट करने आई थीं। प्रियंका अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट के प्रमोशन के लिए जिमी फॉलन के शो द टुनाइट शो में पहुंचीं। बातचीत के दौरान जिमी ने प्रियंका की बेटी मालती मैरी के बारे में बात की और उसे एक प्यारी और जिज्ञासु लड़की बताया।

    मालती के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि मालती का व्यक्तित्व बहुत ही जिंदादिल है, उसका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है और वह उनके दिल के बहुत करीब हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह दौर उनके परिवार के लिए खास रहा है, क्योंकि निक जोनस इस समय ब्रॉडवे पर परफॉर्म कर रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि निक पिछले पांच सालों से ब्रॉडवे में हैं जबकि वो न्यूयॉर्क में थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सेट पर Priyanka Chopra के साथ हुआ था बड़ा हादसा, बाल-बाल बची थी एक्ट्रेस की आंख, बोलीं- बारिश में नहीं करना...

    स्कूल जाने लगी हैं प्रियंका की बेटी

    SSMB29 के लिए भारत में शूटिंग के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, "मैं भारत में एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूं, इसलिए मैं वहां से आती-जाती रहती हूं। इसलिए हम अभी ईस्ट कोस्ट में हैं, और मालती यहां स्कूल जाती है। उसके दोस्तों का एक छोटा-सा ग्रुप है और उसका शेड्यूल मेरे से भी ज़्यादा व्यस्त है। बहुत सारी क्लासेज होती हैं। बच्चे बहुत कुछ करते हैं...वह दूसरे बच्चों के साथ घुलना-मिलना चाहती है।"

    अभिनेत्री ने यह भी बताया कि मोआना मालती की पसंदीदा कैरेक्टर है और वह पूरे दिन मोआना ड्रेस पहनती है। इसके अलावा म्यूजिक में मालती की पसंद की बात करें तो वह हर सुबह ब्लैकपिंक के रोज़ और ब्रूनो मार्स का गाना APT भी सुनती हैं।

    यह भी पढ़ें: SS Rajamouli की SSMB29 में दिग्गज अभिनेता की हुई एंट्री, निभा सकते हैं अब तक का सबसे खतरनाक किरदार!