Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर सितारों ने किया रिएक्ट, प्रियंका हुईं इमोशनल; विजय वर्मा बोले-'अच्छा चलता हूं'

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 06:36 PM (IST)

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद स्टूडेंट्स को मिली जीत का जश्न बॉलीवुड सितारों ने भी मनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया ...और पढ़ें

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड सितारों ने किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड सितारों ने किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक और Neet को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन के बाद 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस बात की जानकारी खुद धर्मेंद्र प्रधान ने शेयर की और बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

    जैसे ही यह खबर सामने आई सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन का माहौल बन गया, जहां इसे कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर और देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बड़ी जीत माना जा रहा है। इस घटनाक्रम पर प्रियंका चोपड़ा से लेकर विजय वर्मा तक कई सितारों ने रिएक्शन दिए हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर फाये डीसूजा के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए कुछ लिखा नहीं, बल्कि कई सारे इमोजी पोस्ट किए। उन्होंने जहां क्लैप से लेकर हार्ट, स्वैग और स्टूडेंट्स की जीत पर इमोशनल होने वाला इमोजी पोस्ट करके अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

    Screenshot 2026-07-25 182342

    वहीं गली ब्वॉय एक्टर विजय वर्मा ने पेपर लीक होने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की जीत का जश्न मनाते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "अच्छा चलता हूं...दुआओं में याद रखना।"

    Screenshot 2026-07-25 182611

    सोनाक्षी सिन्हा ने भी बैक टू बैक अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट डाले, जहां पहली में उन्होंने ताली बजाने वाला इमोजी पोस्ट किया, तो वहीं अन्य में एक्ट्रेस ने लिखा, "भाई ये क्या कर दिया?"

    sonakshi

    वीरदास से लेकर इन सितारों ने भी मनाया बच्चों की सफलता का जश्न

    इसके अलावा विरोध प्रदर्शन में स्टूडेंट्स को मिली विजय पर वीर दास ने लिखा, "आपने उस किताब के छोटे से वाक्य का एक शब्द वापस ला दिया है, जिसे शायद हम सब भूल चुके थे। प्यारे बच्चों अब चाहे जो भी हो आपकी जीत हुई। जल्दी करो और जश्न मनाओ।"

    खबरें और भी

    दीया मिर्जा ने लिखा, "Gen-z को सिर्फ तले दिल से प्यार, सोनम वांगचुक शांति की राह पर चलने और हमारे बच्चों को सच्चे प्यार की ताकत दिखाने के लिए शुक्रिया। नफरत से मुक्त, डर से मुक्त। उस हर स्टूडेंट का शुक्रिया जिन्होंने अकाउंटेबिलिटी, ट्रांसपेरेंसी और एजुकेशन सिस्टम को रिफॉर्म करने की मांग की, सभी का धन्यवाद।"

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने लिखा,"आपने कर दिखाया, स्टूडेंट्स ही इस देश का भविष्य है और वर्तमान भी।" इसके अलावा आलिया भट्ट से लेकर वरुण धवन, विक्की कौशल सहित कई बॉलीवुड सितारों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया जाहिर की।

    यह भी पढ़ें- 'PM एक्शन लेंगे, सभी बच्चे अब घर लौट जाएं...', छात्रों के प्रदर्शन पर फिर बोले Salman; सोनम वांगचुक को दी नसीहत

    यह भी पढ़ें- NEET प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के बाद वायरल हुआ Salman Khan का पुराना वीडियो, खुद लीक पेपर देकर पास हुए थे एक्टर