Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra: लखनऊ में पहुंच प्रियंका ने कहा- यहां तो 7 बजे के बाद ही डर लगता है, पुलिस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Thu, 10 Nov 2022 02:43 PM (IST)

    Priyanka Chopra visited Lucknow control room of Woman Power Line हाल ही में भारत आईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के साथ लखनऊ भी विजिट किया और इस ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra visited Lucknow control room of Woman Power Line, Instagram
    Priyanka Chopra visited Lucknow control room of Woman Power Line, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra visited Lucknow control room of Woman Power Line: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आई थीं। अपने इस छोटे से ट्रिप में वह कई जगहों पर गईं। इनमें उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर भी शामिल है। यूनिसेफ की गुडविल ब्रांड एंबेसडर होने के नाते प्रियंका लखनऊ आईं और बच्चों के एजुकेशन, हेल्थ और सेफ्टी को लेकर किए जा रहे कामों का जायजा लिया। इसके बाद वह महिलाओं के लिए चलाई जा रही 24/7 हेल्पलाइन के कंट्रोल रूम भी गईं। जहां एक्ट्रेस ने पुलिस ऑफिसर से प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बात की।

    शाम 7 के बाद होता है डर का माहौल

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस विजिट का एक वीडियो शेयर किया है और साथ एक लंबा नोट लिखा है। वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस इसमें महिला पुलिस ऑफिसर से कहते हुए दिख रही हैं, "मुझे उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के बारे में बताईए... मैं खुद भी यहां पली-बढ़ी हूं...यह हमेशा एक डर का माहौल होता है, खासकर के शाम 7 बजे के बाद।"

    पुलिस ऑफिसर का रिएक्शन

    प्रियंका की बातें सुन पुलिस ऑफिसर उन्हें जवाब देते हुए उन्हें कॉल ट्रैकिंग यूनिट के अंदर ले जाती हैं और बताती हैं कि यहां हमारे पास कॉल ट्रैकिंग की पूरी टीम है, जो पुलिस ऑफिसर नहीं है, यह बाहर से लाए गए लोग है। हम नहीं चाहते कि किसी भी तरह की कोताही बरती जाए। पुलिस कई बार मामले को दबाने की कोशिश करती है, इसलिए हम न्यूट्रल माहौल रखना चाहते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका ने कही ये बातें

    वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "महिलाओं की सुरक्षा और सिक्योरिटी एक तत्काल जरूरत है। हम भारत भर से महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की कई कहानियां रोज सुनते हैं। बहुत सारे काम हैं जिन्हें करने की आवश्यकता है और जो सबसे बुनियादी चीज है वह कानून और पुलिस द्वारा सुरक्षा के साथ शुरू होता है।"

    एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मुझे 1090 वूमेन पावर लाइन (WPL) उत्तर प्रदेश की 24/7 में जाने का मौका मिला, जो  महिलाओं के लिए किसी भी प्रकार के अत्याचार और यौन उत्पीड़न की शिकायतों को स्वतंत्र रूप से दर्ज करता है। मैं मिस नीरा रावत (आईपीएस, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, यूपी पुलिस) से मिली, जिसके तहत यह विंग काम करती है।"

    खबरें और भी