विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive:दीपिका लाई थी डीज़ल, अब प्रियंका को चाहिए जॉनसन का फायर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 01 Mar 2017 07:03 AM (IST)

प्रियंका की कोशिश है कि वो जॉनसन को मना कर यहां ले आएं क्योंकि प्रियंका इस बात से वाकिफ हैं कि अगर ड्वेन आएंगे तो उनकी फिल्म बेवॉच को इससे कितना फ़ायदा होगा।

Exclusive:दीपिका लाई थी डीज़ल, अब प्रियंका को चाहिए जॉनसन का फायर
Exclusive:दीपिका लाई थी डीज़ल, अब प्रियंका को चाहिए जॉनसन का फायर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दीपिका पादुकोण जब विन डीज़ल को लेकर इंडिया आयीं तो इंडियन मीडिया ने विन को अपनी पलकों पर बिठाया। इस मेहमान-नवाज़ी के कारण दीपिका को दुनिया में और लोकप्रियता मिली और अब वैसा ही कुछ करना चाहती है बॉलीवुड की एक और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा।

आपको पता ही होगा कि प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म ' बेवॉच मई में रिलीज़ होने वाली है और यही वजह है कि अब प्रियंका इंडिया में अपनी फिल्म का धमाकेदार प्रोमोशन करना चाहती हैं। लेकिन उनकी यह विश पूरी इतनी आसानी से नहीं होने वाली है। जैसे दीपिका ने विन को इंडिया आने के लिए मना लिया था वैसा काम प्रियंका के लिए आसान नहीं है क्योंकि उनके फिल्म के हीरो ड्वेन जॉनसन ने अभी तक इंडिया में प्रमोशन को हरी झंडी नहीं दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका लगातार ड्वेन को मनाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अब तक के शेड्यूल के अनुसार ड्वेन अगले चार-पांच महीने काफी बिजी हैं और उनके लिए इंडिया आना मुमकिन नहीं, फिर भी प्रियंका की कोशिश है कि वो जॉनसन को मना कर यहां ले आएं क्योंकि प्रियंका इस बात से वाकिफ हैं कि अगर ड्वेन आएंगे तो उनकी फिल्म बेवॉच को इससे कितना फ़ायदा होगा।

रंगून तो निकली फॉरेन की, इंडिया में बुरा हाल जारी

सेथ गॉर्डोन निर्देशित बेवॉच 26 मई को अमरीका सहित दुनिया के कई देशों में रिलीज़ होगी। ड्वेन जॉनसन स्टारर इस फिल्म में प्रियंका का अहम् रोल है।