यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra बेटी मालती के साथ 'फैशन क्वीन' बनकर निकलीं लंच डेट पर, फैंस ने लाडली को बताया 'एंजल'
Priyanka Chopra Daughter दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ लंच डेट पर गईं। यूं तो प्रियंका जब भी बेटी के साथ तस ...और पढ़ें

HighLights
- बेटी मालती के साथ प्रियंका चोपड़ा ने की आउटिंग
- स्टाइलिश लुक में लंच डेट पर गईं प्रियंका-मालती
- प्रियंका की बेटी मालती के साथ फोटोज हुईं वायरल
नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Daughter Photos: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कभी बॉलीवुड की 'क्वीन' हुआ करती थीं, जो अब हॉलीवुड की स्टार बन गई हैं। भले ही प्रियंका लंबे समय से हिंदी सिनेमा से दूर हों, लेकिन वह बराबर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक-एक फोटो तहलका मचा देती है।
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मां-बेटी ने अपने स्टाइलिश अवतार से फैंस का दिल जीत लिया है।
यह भी पढ़ें- Preity Zinta Video: जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में झूमी प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा ने दिखाई झलक
बेटी के साथ प्रियंका ने एन्जॉय किया लंच डेट
हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजेलिस में लंच डेट पर गईं। प्रियंका के साथ उनके दोस्त भी मौजूद रहे। एक्ट्रेस के फैन पेज से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई हैं। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया, "प्रियंका और मालती को वेस्ट हॉलीवुड, सीए में दोस्तों और परिवार के साथ सिस्कोन्स में लंच के बाद देखा गया।"
चाहे पार्टी हो या फिर कैजुअल, प्रियंका चोपड़ा अपने हर स्टाइल स्टेटमेंट से फैशन गोल्स देना जानती हैं। लंच डेट के लिए 'देसी गर्ल' ने कूल लुक चुना। उन्होंने व्हाइट फुल स्लीव्स टॉप के साथ लूज ब्राउन पैंट पहना था। अपने लुक को एक्ट्रेस ने ब्लैक कैप और गॉगल्स से पूरा किया था।
मालती को निक जोनस की कॉपी बता रहे फैंस
प्रियंका की लाडली की फोटोज फैंस का दिल चुरा रही हैं। प्रिंटेड फ्रॉक में मालती का क्यूट एक्सप्रेशन देख कोई भी दीवाना हो जाएगा। लोग उस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक ने कहा, 'बेबी गर्ल बड़ी हो रही है।' एक फैन ने लिखा, 'वह बहुत जल्दी बढ़ रही है और बहुत प्यारी लग रही है।'
कोई प्रियंका की लाडली को प्रिंसेस बता रहा है तो कोई एंजल। लोग मालती को बहुत प्यार दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी तुलना उनके पिता निक जोनस (Nick Jonas) से कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'वह बहुत प्यारी है। वह बिल्कुल अपने पिता की तरह लग रही।'