Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटी मालती मेरी के लिए Priyanka Chopra छोड़ सकती हैं करियर या देश, माता-पिता के त्याग के बारे में की चर्चा

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 12 May 2023 01:28 PM (IST)

    Priyanka Chopra On Daughter Malti प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि वह अपनी बेटी माल ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra On Daughter Malti, Priyanka Chopra Daughter Malti
    Priyanka Chopra On Daughter Malti, Priyanka Chopra Daughter Malti

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra On Daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के माध्यम से मां बनी है। उन्हें मालती नाम की एक बेटी हुई है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अपनी बेटी मालती मेरी के लिए अपने करियर को छोड़ सकती है। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके पिता बरेली से मुंबई सिर्फ उनके लिए शिफ्ट हुए थे। 

    प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के माध्यम से जनवरी 2022 में मां बनी है

    प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के माध्यम से जनवरी 2022 में मां बनी है। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बेटी की झलक शेयर करती रहती है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि किस प्रकार उनके माता-पिता उनके लिए बरेली से मुंबई शिफ्ट हुए। उन्होंने यह भी कहा कि वे उनके नक्शे कदम पर चलते हुए बेटी के लिए अपना करियर छोड़कर दूसरे देश शिफ्ट हो सकती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता ने उनके लिए बहुत त्याग किया है

    फेमिना मिस इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि उनके माता-पिता ने उनके लिए बहुत त्याग किया है। वह उनके लिए सब कुछ छोड़कर मुंबई चले गए। तब वह 17 वर्ष की थी। उनके पिता ने बरेली में प्राइवेट प्रैक्टिस शुरू ही की थी। उन्होंने अपना हॉस्पिटल बनाया था। उनकी मां तक 40 की उम्र में थी। हालांकि, बेटी के करियर के लिए वे सब कुछ समेटकर मुंबई चले गए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    "मालती मेरी के लिए देश या करियर छोड़ दूंगी"

    प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं, "उस समय मैंने इन सभी चीजों को ग्रांटेड में लिया। मुझे लगा कि वह आपके माता-पिता है। यह उनका काम है। मेरा करियर मैटर करता है। मैंने इस बारे में कभी नहीं सोचा जब तक कि मैंने किताब नहीं लिखी और फिर मुझे समझ में आया कि मैं भी अब 40 की हो गई हूं और अगर मेरी बेटी के लिए कोई देश या करियर छोड़ना होगा तो मैं बिना सोचे-समझे करूंगी।"

    प्रियंका चोपड़ा जल्द बॉलीवुड की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी

    प्रियंका चोपड़ा जल्द बॉलीवुड की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट की अहम भूमिका है। उनकी हाल ही में फिल्म सिटाडेल रिलीज हुई है। इसे काफी पसंद किया गया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)