Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने बेटी मालती के साथ तस्वीर शेयर कर पहले ट्रिप की दी जानकारी, देखें वायरल तस्वीरें

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 09:45 PM (IST)

    Priyanka Chopra Daughter Pics प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस हैl अब उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी जोनास के साथ 2 तस्वीरें शेयर की हैl इसमें उन्हें बाल् ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra Daughter Pics: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस हैl
    Priyanka Chopra Daughter Pics: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Priyanka Chopra Daughter Pics: प्रियंका चोपड़ा जोनास ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी मालती मैरी जोनास के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैl इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि यह उनकी पहली साझा ट्रिप हैl इसमें प्रियंका चोपड़ा को बिल्डिंग की गैलरी में बैठकर एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता हैl वहीं उनकी बेटी गोदी में बैठी नजर आ रही हैl

    यह भी पढ़ें: Oscar 2023: कौन हैं पान नलिन? कभी पिता के साथ बेचा करते थे चाय, आज ऑस्कर के लिए सिलेक्ट हुई फिल्म 'छेलो शो'

    प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'हमारी पहली ट्रिप'

    तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'हमारी पहली ट्रिपl' इसके साथ उन्होंने 3 इमोजी भी शेयर किए हैl दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा कैमरे की ओर देख रही है जबकि उनकी बेटी नीचे देख रही हैl प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनास का जन्मदिन मनाया थाl इस अवसर पर उन्होंने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया थाl इसमें परिवार वालों को साथ पार्टी में एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता हैl प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने लव मैरिज की हैl

    यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna Bold Photos: रश्मिका मंदाना ने क्रॉप टॉप और जींस पहनकर कराया बोल्ड फोटोशूट, कहा- गुडबाय

    प्रियंका चोपड़ा को सरोगेसी के माध्यम से बेटी हुई है

    हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को सरोगेसी के माध्यम से बेटी हुई हैl उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके पहले भी अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर की थीl प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस हैl उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैl इसके अलावा वह फिल्मों और प्रोजेक्ट से जुड़ी अपडेट भी देती रहती हैंl

    प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में पति निक जोनास के साथ रहती हैं

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में अपने पति निक जोनास के साथ रहती हैंl उनके इंस्टाग्राम पर आठ करोड़ 23 लाख फॉलोअर्स हैl प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के भी कई प्रोजेक्ट में काम किया हैl इसके अलावा वह सोशल इश्यूज पर भी अपना मत रखती हैl

    खबरें और भी