विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली एमी अवॉर्ड की महफ़िल, मगर ये बात कर गयी फै़ंस को अपसेट

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 18 Sep 2017 11:40 AM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 12:57 PM (IST)

69वें एमी अवॉर्ड समारोह के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोड़ फ़ीदर्स ड्रेस में पहुंची। इस ड्रेस में प्रियंका बेहद ख़ूबसूरत और स्टाइलिश दिख रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली एमी अवॉर्ड की महफ़िल, मगर ये बात कर गयी फै़ंस को अपसेट
प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली एमी अवॉर्ड की महफ़िल, मगर ये बात कर गयी फै़ंस को अपसेट

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और दुनिया के सामने ख़ुद को पेश करना भी बख़ूबी जानती हैं। इसीलिए शो कोई भी हो, नज़रें प्रियंका पर ही रहती हैं। रविवार को अमेरिका में हुए मशहूर एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा भले ही किसी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड नहीं थीं, मगर रेड कार्पेट पर अपनी अंदाज़ से उन्होंने महफ़िल अपने नाम कर ली। हालांकि अवॉर्ड शो में कुछ ऐसा हो गया कि प्रियंका थोड़ा अपसेट हो गयीं।

69वें एमी अवॉर्ड समारोह के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोड़ फ़ीदर्स ड्रेस में पहुंची। इस ड्रेस में प्रियंका बेहद ख़ूबसूरत और स्टाइलिश दिख रही थीं। अवॉर्ड शो में प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर एंथनी एंडरसन के साथ आउटस्टैंडिग वैरायटी टॉक सीरीज़ के लिए जॉन ओलिवर (लास्ट वीक टुनाइट विद जॉन ओलिवर) को अवॉर्ड दिया। मगर इस दौरान छोटी सी चूक भी हुई, जब एनाउंसर ने प्रियंका का नाम लेने में ग़लती कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एनाउंसर ने प्रियंका चोपड़ा के बजाए प्रियंका चोपा एनाउंस किया। एनाउंसर ने तो सिर्फ़ R मिस किया, मगर उनके फ़ैंस ने एमी अवार्ड्स वालों की क्लास ले ली।

यह भी पढ़ें: मार्च क्लोज़िंग से पहले अजय और इलियाना करेंगे इनकम टैक्स की रेड, हिसाब सही रखना

रेड कार्पेट पर प्रियंका के स्टाइलिश लुक की इंटरनेशनल मीडिया में भी काफ़ी चर्चा हुई। कुछ वेबसाइट्स ने उनके लुक को बेस्ट 10 में जगह दी। एमी अवॉर्ड शो में प्रियंका दूसरी दफ़ा अवॉर्ड देने पहुंची थी। 2016 में उन्होंने लिमिटेड सीरीज़, मूवी और ड्रामेटिक स्पेशल अवॉर्ड केटेगरी में आउटस्टैंडिंग डायरेक्शन के लिए अवॉर्ड प्रेज़ेंट किया था। 

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की बुर्के वाली तस्वीरें क्यों हो रही हैं वायरल, जानें इस ख़बर में

सीमित टीवी सीरीज़ क्वांटिको के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपनी ख़ास पहचान बनायी है। इस सीरीज़ के लिए वो फ़ेवरिट एक्ट्रेस इन अ न्यू टीवी सीरीज़ केटेगरी में पीपुल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। इसी साल उन्हें क्वांटिको के लिए ही फ़ेवरिट ड्रामेटिक टीवी एक्ट्रेस का भी पीपुल अवॉर्ड मिला था। प्रियंका की डेब्यू हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच इसी साल मई में रिलीज़ हुई। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।