यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra ने 'नादानियां' देखकर इब्राहिम अली खान को दी ऐसी सलाह, कभी नहीं भूल सकते एक्टर!
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने करण जौहर निर्मित फिल्म नादानियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब एक्टर ने बताया है कि प्र ...और पढ़ें

HighLights
- नादानियां मूवी से इब्राहिम अली खान ने किया था डेब्यू
- प्रियंका चोपड़ा ने इब्राहिम अली खान को भेजा खास मैसेज
- सैफ अली खान ने भी बेटे को दी थी सबसे अच्छी सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने इसी साल अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। उनकी पहली फिल्म नादानियां थी जिसमें वह दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ नजर आए। इस फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के लिए बहुत आलोचना मिली थी।
भले ही नेटिजंस और क्रिटिक्स ने इब्राहिम अली खान की परफॉर्मेंस की आलोचना की हो, लेकिन सेलिब्रिटीज ने उनका हौंसला बढ़ाया था जिनमें से एक फिल्मी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी हैं। उन्होंने अपने एक मैसेज से इब्राहिम का उत्साह बढ़ा दिया था और करियर के लिए एक बढ़िया सलाह दी थी जिसे वह खुद भी बेस्ट एडवाइस मानते हैं।
सैफ ने बेटे को दी थी ये सलाह
जीक्यू को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में जब इब्राहिम से पूछा गया कि उन्हें डेब्यू करने के बाद कौन सी बेस्ट एडवाइज मिली थी। उन्होंने बताया कि उन्हें दो सबसे अच्छी सलाह मिली थी- एक उनके पिता सैफ अली खान ने दी थी और दूसरा प्रियंका चोपड़ा ने। पिता ने इब्राहिम से कहा था कि यह कोई 2000 का दौर नहीं है जहां कोई भी स्टार आए और उसकी फिल्म ब्लॉकबस्टर बन जाए। उन्हें क्विक लर्नर और पहले से तैयार होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- Aryan Khan की The Ba***ds Of Bollywood होगा इन स्टार किड्स का कैमियो, खुद सैफ अली खान ने किया कन्फर्म
Photo Credit - Instagram
प्रियंका ने इब्राहिम को भेजा मैसेज
सैफ के बाद जिस दूसरी शख्सियत की एडवाइज इब्राहिम अली खान को पसंद आई, वो प्रियंका चोपड़ा की थी। नादानियां की रिलीज के बाद प्रियंका ने यह फिल्म देखी और उसके बाद इब्राहिम से क्या कहा था? इस बारे में एक्टर ने बताया, "उन्होंने कहा कि मुझे अपना सिर ऊंचा रखना है और मेहनत करते रहना है। मुझे अपनी चमड़ी मोटी करनी होगी। उनके जैसी सफल महिला से बात करके मुझे वाकई सुकून और प्रेरणा मिली।"
खबरें और भी
Photo Credit - Instagram
इब्राहिम अली खान की अपकमिंग फिल्में
नादानियां के बाद इब्राहिम अली खान के पास फिल्में और वेब सीरीज लाइन में हैं। वह स्पोर्ट्स ड्रामा दिलेर में नजर आएंगे जिसका निर्देशन कुणाल देशमुख और निर्माण दिनेश विजन कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रीलीला के होने के आसार हैं। इसके अलावा वह आर्यन खान की पहली वेब सीरीज बैडएस ऑफ बॉलीवुड में भी दिखाई देंगे।