यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रियंका ने फरहान के कहने पर अनुष्का के लिए गाया गाना!
प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग का जलवा तो हम सभी देख ही चुके हैं और वो अपनी आवाज का जादू भी चला ही चुकी हैं। मगर उन्होंने अब तक अपनी किसी फिल्म के लिए कोई गाना नहीं गाया था, जो कि अब ये भी उन्होंने कर दिखाया और शायद इसका सारा

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग का जलवा तो हम सभी देख ही चुके हैं और वो अपनी आवाज का जादू भी चला ही चुकी हैं। मगर उन्होंने अब तक अपनी किसी फिल्म के लिए कोई गाना नहीं गाया था, जो कि अब ये भी उन्होंने कर दिखाया और शायद इसका सारा श्रेय फरहान अख्तर को जाता है।
'नस्लभेदी' विज्ञापन के चलते विवादों में फंस गईं ऐश्वर्या
ये तो आपको पता ही होगा कि प्रियंका की नई फिल्म 'दिल धड़कने दो' आ रही है और इस फिल्म के लिए ही उन्होंने पहली बार अपनी आवाज दी है। जी हां, इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग प्रियंका ने ही गाया है और उन्होंने इस सॉन्ग में अनुष्का और शेफाली को अपनी आवाज दी है। प्रियंका और फरहान दोनों ने मिलकर पहले इस सॉन्ग की रिकॉर्डिंग की और फिर पूरी स्टारकास्ट के साथ मिलकर इसकी शूटिंग की।
काजोल की मां तनुजा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
प्रियंका ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'यह बहुत ही फन सॉन्ग है। मुझे हां कहना पड़ा। फरहान हमेशा से सपोर्ट करते रहे हैं और वही हैं, जिन्होंने मुझे अपने म्यूजिक करियर को सीरियसली लेने के लिए जोर दिया। इस सॉन्ग की रिकॉर्डिंग करते समय बहुत मजा आया।' वैसे शायद यह भी पहली ही बार कि प्रियंका ने कोई गाना गाया है, मगर फिल्माया गया है किसी और पर। उन्होंने अनुष्का और शेफाली को अपनी आवाज दी है।

