यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Project K Prabhas Poster Out: दीपिका के बाद सामने आया प्रभास का लुक, यूजर्स ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन
Project K Prabhas First Poster Out प्रभास की लास्ट रिलीज फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन इसके बावजूद उनके फैंस उनकी आग ...और पढ़ें

HighLights
- प्रभास का 'प्रोजेक्ट के' से पहला पोस्टर हुआ आउट
- प्रभास का पोस्टर देखकर फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
- 21 तारीख को 'प्रोजेक्ट के' की सामने आएंगी कुछ झलकियां
नई दिल्ली, जेएनएन। Project K Prabhas First Look Out: प्रभास की आदिपुरुष के बाद अब फैंस उनकी आगामी फिल्म 'प्रोजेक्ट-के' के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म में पहली बार उनकी और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फैंस को नजर आएगी।
इस फिल्म से पूरी स्टारकास्ट की झलक 21 तारीख को फैंस को देखने को मिलेगी। कुछ समय पहले ही वैजयंती मूवीज ने फैंस की बेसब्री बढ़ाते हुए बताया था कि जल्द ही फिल्म से प्रभास का पहला लुक ऑडियंस के सामने आने वाला है और अब वह पल आ चुका है, क्योंकि मेकर्स ने फिल्म से प्रभास का पहला लुक आउट कर दिया है।
प्रभास का 'प्रोजेक्ट-के' से पहला लुक आया सामने
दीपिका पादुकोण के लुक ने तो फैंस को काफी निराश किया था, जिसके बाद लोगों को प्रभास के लुक से काफी उम्मीद थी। अब हाल ही में वैजयंती मूवीज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट से प्रभास का लुक शेयर किया है। बढ़े हुए बालों के साथ और आंखों में इंटेंसिटी भरे और सुपरहीरो सूट में नजर आ रहे प्रभास अपने फर्स्ट पोस्टर में काफी रिबेलियस लग रहे हैं।
उनके इस लुक को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "अब हीरो का उदय हो चुका है और गेम बदल चुका है। ये प्रोजेक्ट के से रिबेल स्टार प्रभास हैं। इस प्रोजेक्ट की पहली झलक 20 को अमेरिका और 21 को इंडिया में दिखाई जाएगी"।
खबरें और भी
The Hero rises. From now, the Game changes 🔥
This is Rebel Star #Prabhas from #ProjectK.
First Glimpse on July 20 (USA) & July 21 (INDIA).
To know #WhatisProjectK stay tuned and subscribe: https://t.co/AEDNZ3ni5Q@SrBachchan @ikamalhaasan @deepikapadukone @nagashwin7… pic.twitter.com/oRxVhWq4Yn
— Vyjayanthi Movies (@VyjayanthiFilms) July 19, 2023
प्रभास के लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
प्रभास के इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कोई फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए मास एंटरटेनर बता रहा है, तो वहीं कुछ यूजर्स को 'प्रोजेक्ट के' से प्रभास का पोस्टर कुछ खास रास नहीं आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ऑल द बेस्ट प्रभास सर, उम्मीद करते हैं प्रोजेक्ट के ब्लॉक बस्टर साबित हो"।
दूसरे यूजर ने लिखा, "इस पोस्टर में फेस और बॉडी एक-दूसरे से बिल्कुल भी मैच नहीं कर रही है"। अन्य यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही खराब पोस्टर है"। आपको बता दें कि 21 जुलाई को इस फिल्म की कुछ और झलकियां फैंस के सामने आने वाली हैं।