Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pulkit Samrat ने ससुराल में निभाई पहली रसोई की रस्म, Kriti Kharbanda हुईं इमोशनल, बोलीं- 'तू सब्र का फल है'

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 12:06 PM (IST)

    Kriti Kharbanda और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat Wedding) ने इसी महीने पांच साल की डेटिंग के बाद शादी रचाई थी। शादी में कृति और पुलकित ने कई ट्रेंड शुर ...और पढ़ें

    पुलकित सम्राट ने बीवी के लिए बनाई पहली रसोई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पुलकित सम्राट ने बीवी के लिए बनाई पहली रसोई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कृति और पुलकित ने पांच साल डेटिंग के बाद की थी शादी
    2. कृति खरबंदा के साथ पुलकित की है दूसरी शादी
    3. पुलकित और कृति ने शादी में अपने आउटफिट से खींचा था ध्यान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) बी-टाउन के पावर कपल में शुमार हो गए हैं। पांच साल की डेटिंग के बाद दोनों ने इसी महीने 15 मार्च को शादी रचाई थी। भले ही कपल ने अपनी शादी को लाइमलाइट से दूर रखा था, लेकिन कई अनोखे ट्रेंड से दोनों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने अपनी शादी में कई नए ट्रेंड सेट किए, जो खूब सुर्खियों में रहा। अभिनेता ने शादी में ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी, जिस पर गायत्री मंत्र लिखा हुआ था। आमूमन दुल्हनें इस तरह के मंत्र लिखे हुए लिबास पहनती हैं। यही नहीं, हल्दी में हल्दी-चंदन का लेप लगाने की बजाय कपल ने मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया था। अब पुलकित ने एक और ट्रेंड शुरू किया है, जिसे कृति ने ग्रीन फ्लैग बताया है।

    पुलकित सम्राट ने बदला ट्रेंड

    आमतौर पर देखा जाता है कि शादी के बाद नई-नवेली दुल्हनें पहली रसोई की रस्म करती हैं और परिवार के लिए कुछ मीठा बनाती हैं, लेकिन पुलकित ने यह ट्रेंड बदल दिया है। अभिनेता ने शादी के बाद पहली रसोई की और अपनी बीवी के लिए खाना बनाया। उन्होंने अपनी पत्नी कृति के लिए पहली रसोई में हलवा बनाया। यह देख कृति भी इमोशनल हो गईं।

    पुलकित ने बीवी के लिए बनाया खाना

    कृति खरबंदा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हलवा बनाते हुए पुलकित की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में 'फुकरे' एक्टर रसोई में अपनी बीवी के लिए हलवा बनाते दिख रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए कृति ने अपने पति को ग्रीन फ्लैग बताया है। 

    खबरें और भी

    Pulkit Samrat

    कृति खरबंदा ने कैप्शन में लिखा, "ग्रीन फ्लैग अलर्ट। ठीक है, तो कल कुछ बड़ा हुआ और मुझे फिर से प्यार हो गया। मैंने नहीं सोचा था कि यह संभव है, लेकिन फिर भी यह हुआ। कल पुलकित की पहली रसोई हुई। मैं किचन में गई और पता चला कि पुलकित हलवा बना रहे हैं। मैंने उनसे पूछा कि वह क्या कर रहे हैं। उन्होंने कैजुअली कहा, 'हलवा बना रहा हूं। यह मेरी पहली रसोई है।'"

    यह भी पढ़ें- Kriti-Pulkit की शादी में बाराती बनकर पहुंचे 'फुकरे’, वरुण शर्मा ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें

    लड़की की पहली रसोई के नियम पर बोले पुलकित

    कृति खरबंदा ने आगे बताया, "मैं हंसी और बताया कि पहली रसोई लड़की की होती है बेबी। इसके बाद उन्होंने जवाब दिया, 'यह बकवास है। हम दोनों ने इस रिश्ते में समान जिम्मेदारी साझा करने का फैसला किया है। आपने दिल्ली में हमारे परिवार के लिए खाना बनाया, मैं यहां बेंगलुरु में हमारे परिवार के लिए खाना बनाऊंगा। सिम्पल।'"

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

    कृति ने कहा, "उन्होंने सिम्पल शब्द इस्तेमाल किया। उन्होंने बड़े आराम से सब कुछ बदल दिया और इसे बहुत सिम्पल बताया और इसमें बहुत ईमानदारी थी। यह इतना सिम्पल है। पुलकित आप मेरी जिंदगी की बेस्ट चीज हैं। यह साबित करने के लिए धन्यवाद कि आप मेरी जिंदगी का बेस्ट डिसीजन हैं जिसे मैंने लिया है। तू सब्र का फल है बेबी, सबसे मीठा। नजर न लगे।"

    कृति ने बताया कि वह इतनी भावुक हो गई थीं कि वह सही से तस्वीरें नहीं ले पा रही थीं। मगर वह इसे दुनिया को दिखाना चाहती थीं।

    यह भी पढ़ें- Kriti kharbanda ने शेयर कीं 'चूड़ा रस्म' की खूबसूरत तस्वीरें, नानी और मां से जुड़ी थी खास निशानी