Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोहनलाल के बाद Allu Arjun ने वायनाड पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, दान किए 25 लाख रुपये

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 01:54 PM (IST)

    तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने वायनाड के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने केरल सीएम राहत कोष में ₹25 लाख का दान दिया है। रविवार को अल्लू अर ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन (फोटो इंस्टाग्राम)
    पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. केरल के वायनाड में मची तबाही
    2. लैंडस्लाइड में कई लोगों की कई जानें
    3. स्टार्स कर रहे हैं वायनाड की आर्थिक मदद

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  केरल के वायनाड में बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें अब तक कई लोगों ने अपनी जान गवाई। तो वहीं कई अपने घरों से बेघर हो गए है। बीते एक हफ्ते से रेस्क्यू टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।

    ऐसे में अब शनिवार को सुपरस्टार मोहनलाल भी वायनाड के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते नजर आए और उन्होंने 3 करोड़ की आर्थिक मदद का भी एलान किया। वहीं अब रविवार को पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी मदद का हाथ  आगे बढ़ाया है। 

    एक्टर ने दान किए 25 लाख 

    अभिनेता अल्लू अर्जुन ने वायनाड में हुई भूस्खलन की घटना में केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये दान किए है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर फैंस को इसकी जानकारी दी है और लिखा है- ''मैं वायनाड में हाल ही में हुए भूस्खलन से बहुत दुखी हूं। केरल ने मुझे हमेशा बहुत प्यार दिया है और मैं पुनर्वास के काम में मदद के लिए केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये दान करके अपना योगदान देना चाहता हूं''।

    यह भी पढ़ें-  Pushpa 2 के सेट से लीक हुआ क्लाइमैक्स फाइट सीन, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के Allu Arjun के फैंस

    मोहनलाल का पोस्ट

    एक्टर ने मोहनलाल ने तत्काल राहत और पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए 3 करोड़ रुपये देने का एलान करते हुए लिखा था-  'मेरी 122 इन्फेंट्री बटालियन, टीए मद्रास के सैनिकों और बचाव दल के साहसी प्रयासों को देखना बहुत ही भावुक करने वाला था। उनका निस्वार्थ समर्पण आशा की किरण जगाता है। हम सब मिलकर पुनर्निर्माण करेंगे, स्वस्थ होंगे और और मजबूत होकर उभरेंगे।

    खबरें और भी

    'पुष्पा 2' में नजर आएंगे एक्टर 

    पुष्पा 2 इस साल 6 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में नजर आएंगी। वहीं, फहद फासिल विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

    बीते दिनों पुष्पा 2 के सेट से क्लाइमैक्स फाइट सीन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ कलाकार और क्रू मेंबर्स सीन को शूट करते नजर आए थे। इस वीडियो के देख फैंस थोड़ा गुस्से में भी नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें-  Kalki 2898 AD देख Allu Arjun ने दिया ऐसा रिएक्शन, 'पुष्पा' ने अमिताभ बच्चन के लिए कह दी ये बात