Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस का खत्म होगा इंतजार, इस दिन 'पुष्पा: द रूल' की पहली झलक आएगी सामने

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 11:37 AM (IST)

    Allu Arjun To Share Pushpa 2 Update Soon पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब फिल्म को ल ...और पढ़ें

    Allu Arjun To Share Pushpa 2 Update Soon, Twitter
    Allu Arjun To Share Pushpa 2 Update Soon, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द रूल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट पुष्पा द राइज में लाल चंदन के तस्कर की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। पुष्पा के किरदार में नजर आए अल्लू अर्जुन के अंदाज और स्वैग ने लोगों को खूब इंप्रेस किया। अब पुष्पा 2 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। 

    पुष्पा 2 की शूटिंग

    साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा: द राइज देखते ही देखते इतनी बड़ी हिट फिल्म बन गई कि अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बन गए। एक्टर के फैंस पिछले काफी महीनों से पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त 2022 से शुरू हो गई थी और हैदराबाद व विशाखापट्टनम में शूट की जा रही है।

    फिल्म की पहली झलक आएगी सामने

    अब खबर सामने आ रही हैं कि जल्द पुष्पा 2 की पहली झलक देखने को मिलने वाली है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अपने फैंस को सरप्राइज देने की तैयारी कर रहे हैं। खबर के अनुसार, पुष्पा 2 के इंतजार में बैठे फैंस को मेकर्स फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट देने वाले हैं, इसके लिए उन्होंने एक खास दिन भी चुना है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sukumar B (@aryasukku)

    इस दिन फैंस को मिलेगा तोहफा

    पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार एक्टर अल्लू अर्जुन के 41वें जन्मदिन को खास बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक्टर के बर्थडे यानी 8 अप्रैल, 2023 को सुकुमार फैंस को तोहफे के रूप में पुष्पा 2 की पहली झलक शेयर कर सकते है, जो फिल्म का टीजर या ट्रेलर हो सकता है। पुष्पा 2 की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म अगले साल यानी 2024 में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    तस्कर पुष्पराज की कहानी

    पुष्पा: द राइज फिल्म पिछले 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन लाल चंदन के तस्कर पुष्पराज के किरदार में थे तो वहीं, रश्मिका ने उनकी लेडी लव श्रीवल्ली का रोल निभाया था। पुष्पा द राइज ने सिर्फ हिंदी बेल्ट में ही पुष्पा ने 110 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब मेकर्स फिल्म के अगले पार्ट की तैयारी कर रहे हैं। पुष्पा 2 के साल 2023 के आखिर में आने की उम्मीद है।