Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Valentine's Day पर रोमांटिक हुई 'श्रीवल्ली' Rashmika Mandanna, खूबसूरत वीडियो के साथ यू्ं किया सेलिब्रेट

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 02:02 PM (IST)

    रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) फिल्म पुष्पा द रुल को लेकर खबरों में बनी हुई है। साल 2021 में आई पुष्पा द राइज ने उन्हें पैन इंडिया एक्ट्रेस बना दि ...और पढ़ें

    वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक हुई 'श्रीवल्ली' रश्मिका मंदाना, (X Image)
    वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक हुई 'श्रीवल्ली' रश्मिका मंदाना, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी वैलेंटाइन डे के रंग में डूबी हुई हैं। एक्ट्रेस ने इस स्पेशल दिन को सेलिब्रेट करने के लिए एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को वैलेंटाइन भी विश किया।

    नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। डे टू डे अपडेट के अलावा एक्ट्रेस हर खास दिन को फैंस के साथ सेलिब्रेट करती हैं।

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui: हिना खान को रास नहीं आई 'बिग बॉस' विनर मुनव्वर फारुकी की तारीफ, सरेआम मार दिया ताना

    श्रीवल्ली ने सेलिब्रेट किया V-Day

    रश्मिका मंदाना ने वैलेंटाइन डे पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट किया है। वीडियो में एक्ट्रेस की परछाई दिख रही है। एक्ट्रेस ने अपनी परछाई में हाथ से दिल बनाया। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, "हैप्पी वैलेंटाइन डे माय लव्स।"

    फैंस को श्रीवल्ली का इंतजार

    रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस फिल्म पुष्पा: द रुल को लेकर खबरों में बनी हुई है। साल 2021 में आई पुष्पा: द राइज ने उन्हें पैन इंडिया एक्ट्रेस बना दिया था। फिल्म में रश्मिका मंदाना के किरादर श्रीवल्ली को खूब प्यार मिला था। अब फैंस पुष्पा 2 में उन्हें देखने का इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Aditya Narayan के कॉन्सर्ट विवाद पर मैनेजर ने दी सफाई, बताया परफॉर्मेंस के बीच सिंगर ने क्यों खोया आपा?

    कब रिलीज होगी पुष्पा 2 ?

    पुष्पा: द राइज की सबसे बड़ी हाइलाइट अल्लू अर्जुन और फहाद फाजिल की जंग है। फैंस जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर दोनों के बीच की दुश्मनी ने क्या मोड़ लिया। फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार कर रहे हैं। पुष्पा 2 इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

    खबरें और भी

    रश्मिका की सुपरहिट फिल्म

    रश्मिका मंदाना आखिरी बार एनिमल में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणबीर कपूर थे। एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई थी। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ के करीब बिजनेस किया था। हालांकि, एनिमल के कंटेंट पर काफी विवाद हुआ था। फिल्म कुछ लोगों को पसंद आई, तो वहीं कई लोगों ने इसे महिलाओं के खिलाफ बताया।