विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2: कहीं अटक न जाए पुष्पा 2? रिलीज से चंद दिन पहले खत्म हुई Allu Arjun की फिल्म की शूटिंग

Published: Tue, 26 Nov 2024 04:59 PM (IST)

पिछले दो सालों में साउथ सिनेमा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जो अपना दबदबा बनाया है वह इस साल ...और पढ़ें

पुष्पा 2 की शूटिंग की वजह से डिले होगी रिलीज डेट? / फोटो- Imdb
पुष्पा 2 की शूटिंग की वजह से डिले होगी रिलीज डेट? / फोटो- Imdb

HighLights

  1. रिलीज से कुछ दिन पहले खत्म हुई है पुष्पा 2 की शूटिंग
  2. क्या एक बार फिर 'पुष्पा: द रूल' की डेट बढ़ेगी आगे?
  3. अल्लू अर्जुन- रश्मिका मंदाना का दिखेगा रोमांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2' इस साल की ऐसी फिल्म है, जिसकी रिलीज का इंतजार जितना साउथ ऑडियंस को है, उतना ही हिंदी दर्शकों को भी है। साल 2021 में जब अल्लू अर्जुन 'पुष्पाराज' बनकर आए थे, तो उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके सेकंड पार्ट की घोषणा 22 अगस्त 2022 में ही कर दी थी।

हालांकि, फिल्म की शूटिंग पर जो ग्रहण लगा हुआ था, वह अब जाकर खत्म हुआ है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि फिल्म की शूटिंग को शुरू हुए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो चुका है और अब जाकर मेकर्स ने 'पैकअप' बोला है। जिससे कहीं न कहीं फैंस को ये डर सता रहा है कि उन्हें अल्लू अर्जुन को 'पुष्पाराज' के रूप में देखने के लिए और भी ज्यादा लंबा इंतजार न करना पड़े।

पुष्पा 2 की शूटिंग अब जाकर हुई खत्म

पुष्पा 2 की शूटिंग जब से शुरू हुई है, तब से लेकर अब तक कभी फिल्म की शूटिंग से लौटते हुए हादसे, तो कभी मेकर्स के बीच अनबन की खबरें सामने आई हैं। किसी न किसी कारणवश मूवी की रिलीज डेट में अड़चन आती रही है। पहले ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को 'स्त्री-2' के साथ सिनेमाघरों में टक्कर लेने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने काफी शूटिंग बचे होने के कारण मूवी की रिलीज डेट टाल दी।

यह भी पढ़ें: 'टेंशन उन्हें होनी चाहिए', Pushpa 2 से क्लैश पर एक्टर सिद्धार्थ ने डंके की चोट पर दिया बयान

अब ये फिल्म 'दिसंबर' में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सिनेमा एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, रिलीज से कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी। अल्लू अर्जुन और सुकुमार वीडियो में दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं 'पैकअप'।

Photo Credit- Instagram 

क्या आगे बढ़ जाएगी 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट

फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद उनका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क बाकी रह जाता है, जिसमें काफी समय जाता है। हालांकि, मेकर्स ने इसका पूरा ध्यान रखा है कि इस बार फैंस का दिल न टूटे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) अपने तय दिन यानी कि 5 दिसंबर 2024 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Photo Credit- Instagram

साउथ सुपरस्टार अपनी फिल्म का प्रमोशन भी काफी ग्रैंड तरीके से करने वाले हैं। पटना में अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के बाद उन्होंने श्रीलीला के साथ 'पुष्पा 2' का आइटम सॉन्ग चेन्नई में रिलीज किया। अब उनका अगला बड़ा इवेंट कोलकाता में होने वाला है।

यह भी पढ़ें: बेकरारी हुई खत्म, जारी हुआ Pushpa 2 का आइटम सॉन्ग, श्रीलीला के हाई-एनर्जी डांस मूव्स से चढ़ेगा Kissik का फीवर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।