Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मेरा बेटा मुझे नहीं छोड़ेगा...' Allu Arjun ने रणबीर कपूर की एनिमल से की बेटे की तुलना

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 09:57 PM (IST)

    नंदमुरी बालाकृष्णन के टॉक शो में अल्लू अर्जुन आए थे जहां उन्होंने स्वीकार किया कि रणबीर कपूर उनके फेवरेट एक्टर हैं। वहीं एक्टर ने अपने बेटे की तुलना उ ...और पढ़ें

    अल्लू अर्जुन और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म में आएंगे नजर
    अल्लू अर्जुन और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म में आएंगे नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक्टर हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण द्वारा होस्ट किए गए लोकप्रिय टॉक शो अनस्टॉपेबल विद एनबीके में नजर आए। इस दौरान अल्लू अर्जुन से बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर को लेकर कुछ सवाल किए गए।

    रणबीर कपूर के फैन निकले अल्लू अर्जुन

    इसके जवाब में बोलते हुए अल्लू अर्जुन ने रणबीर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “रणबीर पूरे बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। इस पीढ़ी में, वह एक शानदार अभिनेता हैं और मेरे व्यक्तिगत पसंदीदा अभिनेता में से एक हैं।"

    यह भी पढ़ें: Allu Arjun का शराब खरीदते हुए वीडियो हुआ था वायरल, अब जाकर Pushpa 2 एक्टर ने बताया किसके लिए खरीदी थी बोतल?

    रणबीर कपूर के साथ फिल्म करना चाहते हैं अल्लू अर्जुन

    अल्लू अर्जुन को इस तरह रणबीर कपूर की तारीफ करता देख नंदामुरी बालकृष्ण उनसे काफी ज्यादा प्रभावित हुए। उन्होंने दोनों पावर हाउस सुपरस्टार को एक साथ फिल्म में देखने की इच्छा व्यक्त की। मजाक करते हुए बालकृष्ण ने कहा कि और इस प्रोजक्ट को छह महीने के अंदर फाइनल हो जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अगर कोई इनके लिए फिल्म की कहानी नहीं लिखता है तो मैं खुद ये काम शुरू कर दूंगा। अगर कोई डायरेक्ट नहीं करता है तो ये भी काम मैं खुद कर लूंगा। अब इस बात से फैंस के बीच एक्साइटमेंट है कि उन्हें जल्द ये दमदार जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है।

    खबरें और भी

    शादी से पहले किसी को डेट किया

    इसके बाद बालकृष्ण अल्लू अर्जुन से सवाल करते हैं कि क्या उन्होंने शादी से पहले किसी को डेट किया है? इस पर अल्लू अर्जुन कहते हैं कि ये शो मेरे बच्चे भी देखेंगे। उन्होंने अपने बेटे को एनिमल के रणबीर कपूर के साथ कंपेयर किया। उन्होंने कहा कि वो अपने पिता से तो बहुत प्यार करता है लेकिन अगर मैंने उसकी मां के साथ कुछ किया तो वो मुझे नहीं छोड़ेगा।

    अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच इसको लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Trailer Date: इस दिन रिलीज होगा 'पुष्पा 2' का ट्रेलर, पटना में दिखेगा Allu Arjun और Rashmika का जलवा