विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2: कन्नड़ फिल्मी परंपरा के चलते बेंगलुरु जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, रात में नहीं दिखाई जाएगी पुष्पा 2

Published: Wed, 04 Dec 2024 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2024 11:16 PM (IST)

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा-2 का फैंस को काफी समय से इंतजार था। सुकुमार के निर्देशन में ...और पढ़ें

पुष्पा 2 के नहीं देख पाएंगे रात के शोज / फोटो- X Account
पुष्पा 2 के नहीं देख पाएंगे रात के शोज / फोटो- X Account

HighLights

  1. अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना के फैंस का टूटा दिल
  2. बेंगलुरु में नहीं देख सकेंगे रात के शोज
  3. नहीं छंट रहे पुष्पा 2 से मुसीबत के बादल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 की मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा-2' (Pushpa 2) सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। अल्लू अर्जुन फिल्म में एक बार फिर से 'पुष्पाराज' बनकर दमदार एक्शन दिखाएंगे। सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा: द रूल' थिएटर तक पहुंचे, उससे पहले इसके रास्ते में कई मुश्किलें आ रही हैं। 

पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान बस हादसा, फिर अल्लू अर्जुन की इस ग्रैंड फिल्म की रिलीज डेट का टलना। मुसीबतें यहीं खत्म नहीं हुई। मेकर्स के एंड मोमेंट फैसले के बाद इस फिल्म की 3D रिलीज को टालना पड़ा। अब हाल ही में 'पुष्पा-2' पर एक बार फिर मुसीबत के बादल घिर गए हैं, क्योंकि कन्नड़ फिल्मों की परंपरा की वजह से फिल्म के रात के शोज अब नहीं दिखाए जाएंगे। क्या है उनकी परंपरा और कितने बजे तक के शोज हुए कैंसिल, देंगे पूरी डिटेल्स: 

क्यों कैंसिल हुए बेंगलुरु में पुष्पा 2 के रात के शोज? 

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के स्टारडम से हम सभी वाकिफ हैं। ऐसे में कई शहरों में उनकी एक्शन फिल्म 'पुष्पा-2' के मिड नाइट शो भी उपलब्ध हैं। बेंगलुरु में भी फिल्म के क्रेज को देखते हुए इसे आधी रात में ही रिलीज किया जा रहा था। हालांकि, अब  बेंगलुरु जिला प्रशासन ने इसकी आधी रात होने वाली स्क्रीनिंग को रोकने का आदेश सुनाया है। 

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Release: 'पुष्पा 2' को देखने उमड़ा जनसैलाब, Allu Arjun के फैंस पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

साउथ के फेमस ट्रेड एनालिस्ट मनोबल विजयबालन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बेंगलुरु में 'पुष्पा-2' के रात के शोज के कैंसिल होने की जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु जिला प्रशासन ने ये फैसला कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन की उनके खिलाफ दायर की गई याचिका के बाद लिया है। एसोसिएशन का कहना है कि ये कन्नड़ सिनेमा की हमेशा से परंपरा रही है कि कोई भी फिल्म सुबह 6 बजे से पहले रिलीज नहीं की जाए। पुष्पा 2 के लिए इस परंपरा को नहीं तोड़ा जाए। 

Photo Credit- X Account 

बेंगलुरु में निराशा लेकिन साउथ में इन जगहों पर फैंस में खुशी 

जिला प्रशासन के इस बड़े फैसले के बाद बेंगलुरु में निश्चित तौर पर फैंस का दिल टूट गया है, क्योंकि वह एक लंबे समय से अपने फेवरेट सुपरस्टार की फिल्म का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, आंध्रप्रदेश और तेलांगना में फैंस के बीच खुशी का माहौल है। इन राज्यों में सरकार की तरफ से फिल्म को न सिर्फ एक्स्ट्रा स्क्रीनिंग की अनुमति दी गई, बल्कि टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की मंजूरी भी मिल गई। 

Photo Credit- X Account

अल्लू अर्जुन को जहां 'पुष्पाराज' के रूप में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं, वहीं दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना भी एक बार फिर 'श्रीवल्ली' बनकर छाने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में नए विलेन के रूप में जगपति बाबू की एंट्री हो रही है और फहाद फासिल फिर अपनी शानदार भूमिका का जादू बिखेरने वाले हैं। पुष्पा 2 से पहले दिन पर दुनियाभर में 200 से 250 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: साड़ी भी नहीं छोड़ी! Pushpa 2 एक्ट्रेस Rashmika Mandanna ने की पल्लू पर ये कारीगरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।