विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 The Rule: बस 75 दिन और...नए पोस्टर में छाए Allu Arjun, फैंस ने लिखा - धमाके के लिए तैयार हैं

Published: Mon, 23 Sep 2024 05:25 PM (IST)

काफी लंबे समय से फैंस को पुष्पा द राइज के सीक्वल पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) का ...और पढ़ें

रिलीज हुआ पुष्पा 2 का नया पोस्टर
रिलीज हुआ पुष्पा 2 का नया पोस्टर

HighLights

  1. 6 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी पुष्पा 2
  2. लीड रोल में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
  3. फैंस को काफी लंबे समय से है इंतजार

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2: द रूल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म पहले अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ काम बचे होने की वजह से इसे दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है। बीच में खबर आ रही थी कि दिसंबर वाली रिलीज डेट भी टाली जा सकती है। हालांकि अब प्रोड्यूसर बनी वासु ने इन सभी अफवाहों पर लगाम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म अपनी तय की डेट पर ही रिलीज होगी।

दिसंबर में ही रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स ने 75 दिन पहले फैंस के बीच एक्साइटमेंट क्रिएट करने के लिए नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,“75 दिन में दुनिया को पुष्पा और उनकी बेमिसाल आभा को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा?#Pushpa2TheRule भारतीय सिनेमा में एक अभूतपूर्व अध्याय लिखेगा । द रूल 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ”

इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गेमचेंजर फिल्म आ रही है'। दूसरे ने लिखा, 'धमाके के लिए तैयार हैं हम'।

यह भी पढ़ें: करोड़ों में बिक गई अल्लू अर्जुन की Pushpa 2, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने रिलीज से पहले ही खरीद लिए राइट्स

टल गई फिल्म की रिलीज डेट?

फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना एक बार फिर बडे़ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान सुकुमार ने संभाली है। इससे पहले अल्लू अर्जुन ने मारुति नगर सुब्रमण्यम के प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म को लेकर चल रही अफवाहों पर बात की थी। उन्होंने उन अटकलों पर विराम लगा दिया था जिसमें कहा जा रहा था कि पुष्पा 2 को 2025 तक स्थगित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के जंगलों में शूट होगा Pushpa 2 का क्लाइमैक्स सीन, क्या है मेकर्स का स्पेशल प्लान?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।