विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बैटमैन के डायरेक्टर ने बनाई क्या..', Netflix पर पुष्पा 2 के इस सीन को देख चकराया इंटरनेशनल ऑडियंस का दिमाग

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Wed, 05 Feb 2025 03:18 PM (IST)

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों रिकॉर्ड को तोड़े हैें। फिल्म की कहानी ने ...और पढ़ें

अल्लू अर्जुन के एक्शन सीन ने खींचा ध्यान (Photo Credit- Instagram)
अल्लू अर्जुन के एक्शन सीन ने खींचा ध्यान (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही पुष्पा 2
  2. अल्लू अर्जुन के एक्शन सीन ने खींचा ध्यान
  3. फिल्म पर क्या बोल रही इंटरनेशनल ऑडियंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 OTT:  पुष्पा 2 को बॉक्स ऑफिस पर 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अभी तक मूवी अपना जलवा दिखा रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म को दुनियाभर से प्यार मिला है। अब मूवी ओटीटी पर भौकाल काट रही है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होते ही मूवी ने ट्रेंडिंग फिल्मों जगह बना ली है। इंटरनेशनल ऑडियंस के बीच पुष्पा 2 को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अमेरिकी दर्शकों ने पुष्पा 2 के एक्शन सीन की तारीफ की

फिल्म का एक सीन जिसमें अल्लू अर्जुन साड़ी पहने गुंडों की पिटाई करते हैं उसे ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पुष्पा 2: द रूल के सीन शेयर किया। अमेरिकी दर्शकों ने इस सीन पर कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। कई लोग सीन का तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'आप जानते हैं... अगर यह इतना शानदार दिखता है तो मुझे खराब फिजिक्स से कोई परेशानी नहीं है।' वहीं एक ने कमेंट किया, 'अरे, हॉलीवुड कभी नहीं कर सकता!' तीसरे ने कहा, 'कुछ लेटेस्ट अमेरिकी फिल्मों से बेहतर।' एक ने तो मजाक में फिल्म के सीन की तुलना मार्वल की फिल्म से कर दी और कहा कि मार्वल की फिल्मों में इस क्रिएटिविटी की कमी है काफी।

ये भी पढ़ें- Delhi Crime 3: निर्भया और कच्छा-बनियान केस के बाद नई गुत्थी सुलझाने लौटीं मैडम सर, Huma Qureshi बनी मुसीबत

इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंचा?

पुष्पा 2 से इंप्रेस होने वालों के अलावा कुछ ऑडियंस ऐसी भी है जिन्हें मूवी उतनी मजेदार नहीं लगी। कुछ यूजर्स फिल्म का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'बिना पंखों के वह इतनी ऊंचाई पर कैसे उड़ सकता है?' दूसरे ने बोला, 'क्या वह सुपरहीरो है या कुछ और?' एक ने कमेंट किया, 'मुझे कुंग फू मूवीज की याद आती है जहां साइंस छुट्टी पर होती है।'  एक ने लिखा, 'उन्होंने लाइव-एक्शन एनीमे को बेहतरीन बनाया है!'

पुष्पा 2 की स्टारकास्ट

पुष्पा 2 एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी लाल चंदन की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन की पत्नी श्रीवल्ली का किरदार निभाया है, वहीं फहाद फासिल ने फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाई है। इनके अलावा फिल्म में जगपति बाबू, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज, सुनील और अन्य कलाकार शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- 'बर्फी' में डायरेक्टर Katrina kaif को देना चाहते थे खास रोल, इस कारण फिल्म से दूर हो गईं थी एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।