Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Dhawan की Baby John की वजह से थिएटर्स से हटाई गई Allu Arjun की 'Pushpa 2'? क्यों हुआ पंगा

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 02:17 PM (IST)

    वरुण धवन (Varun Dhawan) की बेबी जॉन (Baby John) 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पिछले काफी समय से ये खबर आ रही थी कि इस फिल्म की वजह स ...और पढ़ें

    थिएटर्स से उतारी जा रही पुष्पा 2 (Photo: X)
    थिएटर्स से उतारी जा रही पुष्पा 2 (Photo: X)

    HighLights

    1. 25 दिसंबर को रिलीज होगी बेबी जॉन
    2. लीड रोल में नजर आएंगे वरुण धवन
    3. 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी 'पुष्पा 2'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का मेकर्स को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही छा गई। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला और यही वजह है कि फिल्म ने दो हफ्तों में ही कई कलेक्शन तोड़ दिए हैं।

    कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

    फिल्म ना केवल साउथ में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। पुष्पा 2 मात्र 16 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं इंडिया नेट कलेक्शन 1000 करोड़ के पार पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection Day 16: अब क्या करके मानेगा 'पुष्पा'! दो हफ्ते में इस जादुई आंकड़े के करीब पहुंची फिल्म

    क्या है फिल्म को हटाने की वजह

    बीते दिनों खबर आई कि पुष्पा 2 को उत्तर भारत के पीवीआर- आईनॉक्स से हटाए जाने का फैसला लिया गया है। इसके बाद से अल्लू अर्जुन के फैंस काफी निराश हुए। अब जो जानकारी सामने आई है उसमें ये पता चला है कि ये फैसला वरुण धवन की 'बेबी जॉन' की वजह से लिया गया है।

    दरअसल उत्तर भारत के नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स ने गुरुवार शाम को थोड़ी देर के लिए, शुक्रवार से पुष्पा 2 की बुकिंग बंद कर दी थी। हालांकि कुछ देर बाद शोज फिर से दिखाई देने लगे लेकिन बुकिंग इस तरह बंद हो जाने से हर कोई हैरान है।

    खबरें और भी

    डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ पीवीआर वालों का पंगा?

    दरअसल पुष्पा 2 के नॉर्थ इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर्स एए फिल्म्स ने थिएटर ओनर्स से कहा है कि वो वरुण धवन की बेबी जॉन की वजह से पुष्पा 2 की स्क्रीन्स कम ना करें। दरअसल उत्तर भारत में पुष्पा 2 की स्क्रीन शेयरिंग को लेकर फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी और नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आईनॉक्स के बीच कुछ असहमतियां हो गई थीं जिन्हें बाद में क्लियर किया गया।

     'बेबी जॉन' की रिलीज के लिए 25 दिसंबर इसलिए चुना गया क्योंकि मेकर्स चाहते थे कि हॉलिडे वाला पूरा वीकेंड उन्हें मिले जिससे कि फिल्म को फायदा हो। उनका मानना था कि थिएटर में नई फिल्म आए तो इसे पूरा फायदा मिले। इस फिल्म में वरुण धवन, कीर्ती सुरेश और वामिक गब्बी मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection Day 14: भइया 'पुष्पा' अब तो मान जा! 14वें दिन रिकॉर्ड कमाई का आंकड़ा हुआ पार