Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1200 करोड़ कमाने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म ने जापान में मचाया तहलका, सिर्फ दो हफ्तों में टॉप 10 में बनाई जगह

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 07:21 PM (GMT+05:30)

    अल्लू अर्जुन की फिल्म ने जापान में कमाल कर दिया है। रिलीज होने के दो हफ्तों के भीतर फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की है। यह जापान में सबसे ज्यादा कमाई करन ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 के एक सीन में एक्टर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    पुष्पा 2 के एक सीन में एक्टर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 4 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी फिल्म

    2. 10 दिनों में दिखाया कमाल

    3. जापान में फिल्म ने दिखाया कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2) को 16 जनवरी, 2026 को जापान में रिलीज किया गया था। अल्लू अर्जुन खुद इस मौके पर जापान में थे और फैंस के साथ बातचीत के उनके कई सारे वीडियो वायरल हुए थे। जापान में अल्लू अर्जुन की तगड़ी फैन फॉलोविंग है।

    पुष्पा 2 ने दो हफ्तों में दिखाया कमाल

    वहीं रिलीज के मात्र दो हफ्ते के अंदर फिल्म ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली है। 'पुष्पा द रूल' जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप 10 सूची में आधिकारिक तौर पर शामिल हो गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर 14 दिनों में ¥105 million यानी कुल 6.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म ने आमिर खान की धूम 3 को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले साल 2014 से धूम 3 ¥104.5 million यानी 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ 10वें नंबर पर थी।

    Pushpa 2 (4)

    यह भी पढ़ें- Netflix का नया महाराजा बना 'धुरंधर', Most Views के मामले में इन 7 मूवीज के लिए बन गया काल

    इन फिल्मों ने भी किया था अच्छा प्रदर्शन

    फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला है। खासकर टोक्यो और ओसाका में इसने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। जापानी ऑडियंस को फिल्म का हाई एनर्जी एक्शन सीक्वेंस काफी पसंद आया। इसी के साथ पुष्पा 2 का नाम जापान में सक्सेफुल साबित हुई उन चंद फिल्मों में दर्ज हो गया है जिसमें आरआरआर, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और थ्री इडियट्स के साथ शामिल हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Allu Arjun से मिलकर बेहद इमोशनल हो गई जापानी फैन, सिसक -सिसक कर लगी रोने

    खबरें और भी