विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हिंदी वर्जन श्रेयस तलपड़े करेंगे डब? एक्टर ने दिया ये जवाब

Published: Sat, 16 Mar 2024 08:21 PM (IST)

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का क्रेज लोगों के बीच में काफी है। हर कोई उनकी इस मूवी के रिलीज ...और पढ़ें

क्या 'पुष्पा 2' को आवाज देंगे श्रेयस (Photo Credit: X)
क्या 'पुष्पा 2' को आवाज देंगे श्रेयस (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस मूवी के पहले पार्ट 'पुष्पा: द राइज' को लोगों ने काफी पसंद किया था और फिल्म ने पूरे भारत में धूम मचा दी थी। अब फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

लगातार 'पुष्पा 2' को लेकर फैंस के सामने अपडेट आ रहे हैं। बता दें कि तेलुगु में बनी अल्लू की फिल्म के पहले पार्ट के हिंदी वर्जन में श्रेयस तलपड़े ने अपनी आवाज दी थी। अब एक्टर 'पुष्पा 2' में डब करेंगे या नहीं इस पर भी उन्होंने अपडेट दिया है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 में हुई इस बॉलीवुड सुपरस्टार की एंट्री? साउथ की कई हिट फिल्मों में लगा चुके हैं एंटरटेनमेंट का तड़का

क्या 'पुष्पा 2' को आवाज देंगे श्रेयस

हाल ही में इंडिया टुडे के साथ बातचीत में श्रेयस तलपड़े ने अपडेट दिया है। जब एक्टर से पूछा गया कि क्या दूसरे पार्ट में भी वह अल्लू की आवाज बनने वाले हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं निश्चित रूप से चाहता हूं। वे अभी भी इसकी शूटिंग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि एक बार जब वह शूटिंग पूरी कर लेंगे, तब तकनीकी रूप से हमारा काम शुरू हो जाएगा।

मैं इसके लिए फिर से डब करना पसंद करूंगा, लेकिन अभी तक मैंने निर्माताओं के साथ कोई ऑफिशियल बातचीत नहीं हुई है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि जल्द ही शायद अगले महीने जब शूटिंग खत्म होगी, तो हमारे बीच बात हो सकती है। अगर उन्हें लगता है कि मुझे इसका हिस्सा बनना चाहिए, तो मुझे इसका हिस्सा बनना अच्छा लगेगा, लेकिन यह पूरी तरह से निर्माता की कॉल है"।

कब रिलीज होगी 'पुष्पा 2'

'पुष्पा: द रुल' में फिर से फैंस को अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। वहीं, इसके अलावा फिल्म में विलेन का किरदार फहद फासिल निभाने वाले हैं। बता दें कि 'पुष्पा द रुल इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को थिएटर्स रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna ने दिया Pushpa 2 को लेकर बड़ा अपडेट, श्रीवल्ली के किरदार पर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।