Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2: कहानी दमदार, गाने बेकार; थिएटर में इस एक सॉन्ग ने कर दिया ऑडियंस का बुरी तरह दिमाग खराब

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 05:55 PM (IST)

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म जब भी सिनेमाघर में आती है फैंस उनके लिए पागल हो जाते हैं। तीन साल के इंतजार के बाद फिर से साउथ सुपरस्टार पुष्पा-2 क ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 के गानों में लोगों को नहीं आया मजा (Photo: Instagram)
    पुष्पा 2 के गानों में लोगों को नहीं आया मजा (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2
    2. लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं रश्मिका
    3. पुष्पाराज को देख क्रेजी हुए फैंस

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने अपनी रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज था। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर इसकी दीवनगी और भी ज्यादा बढ़ गई थी। पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई।

    कितना कमाल कर पाएगा फिल्म का दूसरा पार्ट?

    इसका पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं एडवांस बुकिंग के मामले में भी इस मूवी ने तकरीबन 50 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था। फैंस की बेताबी को देखते हुए कई थिएटर्स में फिल्म के मिड नाइट शोज रखे गए थे। पहले पार्ट की तरह ही मेकर्स को उम्मीद है कि दूसरा पार्ट भी उतना ही अच्छा करेगा।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 3 The Rampage: घूमेगी कहानी, बदलेंगे किरदार, अल्लू अर्जुन की Pushpa 3 में दिखेगा ट्रिपल बवाल?

    पुष्पा 2 के गानों में कितना दम?

    हालांकि एक बात जो गौर करने वाली थी वो थी फिल्म के गाने। एक फिल्म को जितना सक्सेस उसकी कहानी और किरदार दिलाते हैं वहीं गाने उसमें मसाला डालने का काम करते हैं। हालांकि पुष्पा 2 इस मामले में कही पिछड़ती हुई नजर आई। एक तरफ जहां पुष्पा: द राइज के गाने ऊं अंटावा, श्रीवल्ली और सामी सामी आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं वहीं पुष्पा: द रूल अपना वो स्वाद कहीं खोती नजर आई। फिल्म का गाना अंगारों सा जबरदस्त है। लेकिन किसिक और पीलिंग्स गानों ने वो मजा नहीं दिया। 'पीलिंग्स' गाने को लेकर वैसे ही बवाल मचा था जिसमें रश्मिका और अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप्स को लोगों ने वल्गर बताया था।

    लोगों ने की थी पीलिंग्स गाने की आलोचना

    'पीलिंग्स' के स्टेप्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये पहली फिल्म के गाने 'सामी सामी' का सीक्वल है। लोगों को गाने की कोरियोग्राफी पसंद नहीं आई। कई लोगों ने दोनों सितारों के स्टेप्स को अश्लील बताया है। लोगों ने तो ये भी कहा है कि ये गाना एक बड़े बजट की भोजपुरी फिल्म की तरह लग रहा है। वहीं किसिक में श्रीलीला की सिजलिंग अदाएं भी वो जादू बिखेरने में नाकामयाब रहीं जो सामंथा ने ऊं अंटावा से क्रिएट किया था।

    खबरें और भी

    कुल मिलाकर कह सकते हैं कि पुष्पा फायर जरूर है लेकिन इसके गानों फ्लावर नहीं हैं। इसके सेकंड पार्ट पुष्पा: द रूल से उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म दुनियाभर में 250 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोलेगी।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Cast: सिर्फ 'पुष्पाराज-श्रीवल्ली' नहीं, फिल्म के ये साइड कैरेक्टर भी निकले झकास