विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Teaser: तांडव करने को बेचैन पुष्पा राज, फिल्म की टीजर रिलीज डेट से उठा पर्दा, अल्लू अर्जुन छाने को तैयार

Published: Tue, 02 Apr 2024 04:46 PM (IST)

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार थिएटर्स में लौटने को तैयार हैं। साल 2021 में आई पुष्पा द राइज के ...और पढ़ें

तांडव करने को बेचैन पुष्पा राज, (X Image)
तांडव करने को बेचैन पुष्पा राज, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 सीक्वल फिल्मों के लिए धमाकेदार होने वाला है। एक साथ कई फिल्म थिएटर्स में धमारा करने वाली हैं। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल (पुष्पा 2) भी शामिल है। फिल्म का फैंस दो साल से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है।

अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 को लेकर बीते साल एक टीजर वीडियो जारी किया गया था। वहीं, कुछ दिनों पहले फिल्म की रिलीज से डेट से पर्दा उठा दिया गया। इस बीच मेकर्स अल्लू अर्जुन के फैंस को एक और सरप्राइज देने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan और 'मैदान' की टक्कर के बीच अक्षय कुमार ने अजय देवगन को भेजा मैसेज, फिल्म पर कही ये बात

तांडव करने को बेचैन पुष्पा राज

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कुछ दिनों बाद अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस मौके को और खास बनाने के लिए पुष्पा 2 की टीम फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज करने जा रही है। मंगलवार, 2 अप्रैल को पुष्पा 2 के टीजर रिलीज की आधिकारिक घोषणा की गई है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करने हुए मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।

कब रिलीज होगा टीजर ?

पुष्पा 2 का टीजर अल्लू अर्जुन के बर्थडे यानी 8 अप्रैल, 2024 को रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म के नए पोस्ट की बात करें, तो इसमें पैर में घुंघरू बांधे एक पैर को दिखाया गया है, जो पुष्पा राज का हो सकता है। इससे पहले फिल्म से अल्लू अर्जुन के चेहरे और हाथ का लुक जारी किया गया था। 

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 में हुई इस बॉलीवुड सुपरस्टार की एंट्री? साउथ की कई हिट फिल्मों में लगा चुके हैं एंटरटेनमेंट का तड़का

 

कब रिलीज होगी फिल्म ?

पुष्पा 2 का इंतजार बस कुछ हफ्तों में खत्म होने वाला है। अल्लू अर्जुन इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थिएटर्स में फिर लौट रहे हैं। पुष्पा 2 आने वाले 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में नजर आएंगी। वहीं, फहद फासिल विलेन के किरदार में कहर बरपाते हुए दिखाई देंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।