Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Teaser Reaction: अल्लू अर्जुन के 41वें जन्मदिन पर 'पुष्पा' की खोज शुरू, फैंस ने कहा- झुकेगा नहीं साला

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 05:21 PM (IST)

    Pushpa 2 Teaser Reaction अल्लू अर्जुन के 41वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर फिल्म पुष्पा द रुल का टीजर जारी किया है। इसमें पुष्पा की खोज की जा रही है। उ ...और पढ़ें

    Pushpa 2 Teaser Reaction, Pushpa 2 the rule trailer Reaction, allu arjun
    Pushpa 2 Teaser Reaction, Pushpa 2 the rule trailer Reaction, allu arjun

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa 2 Teaser Reaction: अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर पुष्पा द रुल का टीजर जारी किया गया है। इस फिल्म के हिंदी टीजर को 43 मिनट में 7 लाख 16 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, इसे सवा लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। इस पर हजारों की संख्या में कमेंट किए गए हैं।

    पुष्पा द रुल का टीजर देखकर कई लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं

    पुष्पा द रुल का टीजर देखकर कई लोगों ने लिखा है कि उनके रोंगटे खड़े हो गए हैं। एक फैन ने लिखा है, 'मेरे रोंगटे खड़े हो गए। पुष्पा एक कैरेक्टर नहीं है, यह लाखों लोगों की भावनाएं है।' एक ने लिखा है, 'इस ट्रेलर को देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए।' एक ने लिखा है, 'यह आदमी सिर्फ इतिहास बनाने के लिए पैदा हुआ है।' एक ने लिखा है, 'एक सीन पर तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए।'

    पुष्पा द राइज फिल्म का अगला भाग हैं पुष्पा द रुल

    गौरतलब है कि पुष्पा द राइज फिल्म काफी हिट हुई थी। इस फिल्म को साउथ के अलावा हिंदी क्षेत्र में भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना की भी अहम भूमिका थी। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सुकुमार ने किया था।

    पुष्पा 2 द रूल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है

    अब इस फिल्म का अगला भाग पुष्पा 2 द रूल रिलीज हो रहा है। इसका लेखन और निर्देशन भी सुकुमार ने किया है। वहीं, फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की भी अहम भूमिका है। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

    खबरें और भी

    अल्लू अर्जुन के 41वें जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी किया गया है

    अल्लू अर्जुन के 41वें जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी किया गया है। इसके पहले रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था। फैंस में इसे लेकर काफी उत्साह है। कई फैंस ने वीडियो पर दिल और आग की इमोजी भी शेयर की है। वीडियो पर कई ने लिखा है, 'झुकेगा नहीं साला।'