यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pushpa 2 Teaser Out: झन्नाटेदार है 'पुष्पा: द रूल' का टीजर, अब तक नहीं देखा होगा अल्लू अर्जुन का ऐसा अवतार
2024 साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपने नाम करने वाले हैं। पिछले दो सालों से फैंस उनकी फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa The Rule) का बेसब्री से इंतजार कर ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) एक बार फिर पर्दे पर छाने वाले हैं। पुष्पा राज की कहानी की अगली कड़ी से कुछ ही हफ्तों में पर्दा उठने वाला है। इस बीच फिल्म पुष्पा: द रूल (Pushpa: The Rule Teaser) का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें लाल चंदन की तस्करी का कारोबार और इसके राजा पुष्पा राज का झन्नाटेदार अंदाज देखने को मिल रहा है।
अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के फैंस को सरप्राइज देते हुए पुष्पा: द रूल का टीजर रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun आधी रात में यूं स्टाइल में निकले बाहर, Pushpa 2 के टीजर रिलीज से पहले फैंस को दिया सरप्राइज
नहीं देखा होगा अल्लू का ये अवतार
पुष्पा: द रूल के टीजर में अल्लू अर्जुन बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। साड़ी, जेवर और पूरे मेकअप के साथ पुष्पा का ये लुक फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला है। 1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में पैर से लेकर सिर तक, अल्लू अर्जुन अपने लुक से हैरान कर रहे हैं। टीजर में उनका एक्शन पुष्पा राज के पावर पैक परफॉर्मेंस की एक झलक देता है।
पुष्पा राज ने बढ़ाई सरगर्मी
पुष्पा द रूल के टीजर रिलीज की घोषणा मेकर्स ने हाल ही में की थी। एक- एक कर अल्लू अर्जुन के लुक से पर्दा हटाया गया। रविवार को फिल्म से एक्टर का पूरा लुक रिवील करते हुए टीजर रिलीज को लेकर अपडेट दी गई। वहीं, अब सोमवार को पुष्पा द रूज का टीजर जारी कर दिया गया है।

क्या है पुष्पा: द रूल की कहानी ?
फिल्म, चंदन और इसकी तस्करी करने वाले पुष्पा राज की कहानी है। 2021 में आए पुष्पा: द राइज में एक अड़ियल और सनकी पुष्पा राज के सबसे बड़े तस्कर बनने की कहानी दिखाई गई थी। अंत में पुष्पा राज का सामना अपने ही जैसे एक जिद्दी पुलिस वाले से होता है। अब पुष्पा 2 में ये कहानी आगे बढ़ेगी और दोनों की दुश्मनी का एक पागलपन भरा दौर देखने को मिलेगा। ये देखना सबसे दिलचस्प होगा कि आखिर अंत में जीत किसकी होगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 में हुई इस बॉलीवुड सुपरस्टार की एंट्री? साउथ की कई हिट फिल्मों में लगा चुके हैं एंटरटेनमेंट का तड़का

कब रिलीज होगी फिल्म ?
पुष्पा: द रूल का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना और फहद फासिल नजर आएंगे। फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।