Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 New Poster: अल्लू अर्जुन की फिल्म से फहाद फासिल का फर्स्ट लुक आउट, बनेंगे 'पुष्पा' के कट्टर दुश्मन

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 01:58 PM (IST)

    Pushpa 2 Fahadh Faasil First Look पुष्पा 2 - द रूल को लेकर फैंस में काफी बेसब्री है। फिल्म से कुछ महीनों पहले अल्लू अर्जुन का पहला लुक सामने आया था जि ...और पढ़ें

    Pushpa 2- अल्लू अर्जुन की फिल्म से फहाद फासिल का पहला लुक आउट/Photo- Pushpa 2 Twitter
    Pushpa 2- अल्लू अर्जुन की फिल्म से फहाद फासिल का पहला लुक आउट/Photo- Pushpa 2 Twitter

    HighLights

    1. पुष्पा-2 से फहाद फासिल का पहला लुक आउट
    2. खूंखार अवतार में लौटे भंवर सिंह शेखावत
    3. साल 2024 में रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-2'

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa 2 New Poster: अल्लू अर्जुन के लिए फैंस में दीवानगी कम नहीं हैं। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा-द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार बिजनेस किया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई थी।

    पैन इंडिया रिलीज इस फिल्म के बाद जब मेकर्स ने पुष्पा-द रूल की घोषणा की, तो फैंस की उम्मीदों के साथ-साथ उनकी बेताबी भी दोगुनी हो गई।

    'पुष्पा-द रूल' से अप्रैल में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। अब हाल ही में पुष्पाराज के सबसे बड़े दुश्मन यानी कि फहाद फासिल का पहला लुक आउट हुआ है।

    पुष्पा 2 से सामने आया फहाद फासिल का फर्स्ट लुक

    फहाद फासिल 8 अगस्त 2023 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे के इस खास मौके पर मेकर्स ने उनका फिल्म से पहला लुक रिलीज करके उन्हें सबसे बड़ा गिफ्ट दिया। फहाद पुष्पा-द राइज का भी हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने पुलिस ऑफिसर भंवर सिंह शेखावत का किरदार निभाया था।

    उनके किरदार को फैंस का काफी प्यार मिला था और अब इसी प्यार के साथ वह 'पुष्पा-2' के साथ लौट रहे हैं। IPS ऑफिसर भंवर सिंह शेखावत उर्फ फहाद फासिल का पुष्पा-2 से लुक काफी खूंखार है। उनके पहले पोस्टर में उन्हें सिगार पीते हुए मेकर्स ने दिखाया है।

    फहाद फासिल के इस इंटेंस लुक पर फैंस अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही फिर 'शेखावत सर' की यादें उनके दिलों में ताजा हो गई है।

    पुष्पा-2 की टीम ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

    पुष्पा 2 के मेकर्स ने फहाद फासिल के इस इंटेंस पोस्टर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "पुष्पा 2-द रूल की पूरी टीम बहु प्रतिभाशाली टैलेंटेड अभिनेता फहाद फासिल को जन्मदिन की बधाई देती है।

    खबरें और भी

    भंवर सिंह शेखावत सर बिग स्क्रीन पर और भी बड़े बदले के साथ लौट रहा है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा-2 साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की काफी शूटिंग अभी बाकी है।