विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 का टिकट लेने के लिए अब देने होंगे ज्यादा पैसे, Allu Arjun ने सरकार को कहा शुक्रिया

Published: Tue, 03 Dec 2024 02:43 PM (IST)

Pushpa 2 अल्लु अर्जुन की फिल्म साल के अंत का मजा दोगना करने आ रही है। फैंस 5 दिसंबर का ...और पढ़ें

पुष्पा 2 की फिल्मों के टिकट प्राइस बढ़ें (Photo: Instagram)
पुष्पा 2 की फिल्मों के टिकट प्राइस बढ़ें (Photo: Instagram)

HighLights

  1. 5 दिसंबर को रिलीज होगी पुष्पा 2
  2. लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी रश्मिका
  3. एडवांस बुकिंग के मामले में तोड़े रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अल्लू अर्जन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2: The Rule) को लेकर फैंस के बीच कितनी दीवानगी है ये आपको इसकी टिकट बुकिंग से ही पता चल जाएगा। वहीं अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ये तो तय है कि फिल्म थिएटर्स में धमाका करने वाली है।

फिल्म रिलीज को अब दो ही दिन बचे हैं। ऐसे में मेकर्स इसकी रिलीज में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने पु्ष्पा 2 के लिए थिएटर प्राइस बढ़ा दिया है। अल्लू अर्जुन ने इसके लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का शुक्रिया अदा किया है।

अल्लू अर्जुन ने सरकार को कहा शुक्रिया

एक्स पर उनको धन्यवाद देते हुए विक्रांत ने लिखा,“टिकट बढ़ोतरी को मंजूरी देने के लिए मैं आंध्र प्रदेश सरकार को दिल से धन्यवाद देता हूं। यह प्रगतिशील निर्णय तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के विकास और समृद्धि के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। माननीय आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एनसीबीएन गारू को उनके दृष्टिकोण और इंडस्ट्री में उनके अटूट प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने में उनके अमूल्य समर्थन के लिए अपना हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Advance Booking: 'पुष्पा 2' का क्रेज लेवल होता जा रहा हाई, 48 घंटों में बंपर कमाई, जानें आंकड़े

एक दिन पहले होगा पेड प्रीव्यू

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा 2 की टिकट अब तक की किसी तेलुगु फिल्म की सबसे ज्यादा टिकट प्राइस वाली फिल्म हो गई है। पेड प्रीव्यू शो बुधवार, 4 दिसंबर को रात 9:30 बजे चुनिंदा सिनेमाघरों में होंगे। उन प्रीमियर शो के लिए टिकट की कीमतें सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों पर 944 रुपये (जीएसटी के साथ) तय की गई है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने रिलीज वाले दिन सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्स में एक दिन में पुष्पा 2 के 6 शोज की इजाजत दे दी है। इन टिकटों की कीमत 324.50 रुपये और 413 रुपये होगी। राज्य सरकार का कहना है कि ये कीमत अगले 12 दिनों के लिए फिक्स होगी जोकि दिसंबर 6 से दिसंबर 17 तक रहेगी।

तेलंगाना सरकार को पहले राज्य में पुष्पा 2 टिकट की कीमतें बढ़ाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब टिकट की कीमत 1200 रुपये (पेड प्रीव्यू), 531 रुपये (मल्टीप्लेक्स) और 354 रुपये (सिंगल स्क्रीन) के लिए तय की गई है। कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर पुष्पा 2 के प्रीमियर से एक दिन पहले यानी आज 3 दिसंबर को सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Peelings Song: अल्लू अर्जुन-रश्मिका की जोड़ी ने जीता दिल, रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया गाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।