Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गेला रे गेला Singham गेला...', आपस में भिड़ बैठे Allu Arjun और अजय देवगन के फैंस

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 03:14 PM (IST)

    Allu Arjun की फिल्म पुष्पा-2 के टीजर ने आते ही धमाका कर दिया है। ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो रही है। पैन इंडिया रिलीज फिल्म पुष्पा-2 द रूल हिंद ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी सिंघम अगेन और पुष्पा 2 /फोटो- Instagram
    बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी सिंघम अगेन और पुष्पा 2 /फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर 15 अगस्त को इस बार होगा बड़ा घमासान
    2. आमने-सामने होंगे सिंघम और पुष्पाराज
    3. सोशल मीडिया पर भिड़ बैठे अजय देवगन और अल्लू अर्जुन के फैंस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के टीजर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया ऐसा तहलका मचा दिया है कि हर कोई पुष्पाराज के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। इस फिल्म के साथ वह जल्द ही अपने फैंस के बीच लौट रहे हैं।

    खास बात ये है कि इस टीजर को 'बनी' स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने रिलीज किया है। पुष्पा 2: द रूल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन और अजय देवगन (Ajay Devgn) के फैंस आपस में भिड़ बैठे, आखिर क्यों चलिए जानते हैं।

    इस वजह से भिड़े अल्लू अर्जुन-अजय देवगन के फैंस

    सितारों की एक-दूसरे के साथ भले ही दोस्ती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस दुश्मनी मोल लेने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं। ऐसा हाल ही में अजय देवगन और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के चाहने वालों के बीच भी देखने को मिला। दोनों के फैंस के लड़ाई करने की वजह है दोनों फिल्मों का सेम दिन पर रिलीज होना।

    यह भी पढ़ें: Puspa 2 Teaser: क्या ऋषभ शेट्टी को कॉपी कर रहे हैं अल्लू अर्जुन? पुष्पाराज का लुक देख लोगों को याद आई Kantara

    पुष्पा 2 के अलावा रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' इस साल 15 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दोनों के फैंस अपने पसंदीदा सितारे के सपोर्ट में उतर गए हैं। एक यूजर ने पुष्पा 2 का टीजर देखने के बाद लिखा, "सिंघम 3 तू तो गया रे...गेला रे गेला सिंघम गेला"।

    खबरें और भी

    अजय देवगन के फैंस ने किया पलटवार

    इस ट्वीट पर 'सिंघम' के कई फैंस ने री-ट्वीट किया है। एक यूजर ने लिखा, "क्या बेकार टीजर है यार, इरिटेटिंग मूवी। ये फिल्म सिंघम अगेन का मुकाबला कभी भी नहीं कर पाएगी। बेकार का हाइप है। पुष्पा अच्छी थी, ये पूरी तरह डिजास्टर है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "इस मूवी की सिंघम से तुलना भी मत करना बिल्कुल भी नहीं"।

    PUSHPA 2 TWEET

    अन्य यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही एवरेज टीजर है, इसमें क्या नया था, लगता है इसे हिंदी में स्क्रीन नहीं मिलेंगी। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' की बात करें तो इस फिल्म के अब तक कई पोस्टर्स सामने आ चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Allu Arjun Birthday: 'श्रीवल्ली' ने लुटाया 'पुष्पा राज' पर प्यार, Jr NTR ने खास अंदाज में किया अल्लू को विश