Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 3: The Rampage की तस्वीर धीरे-धीरे हो रही साफ, इस एक्टर से पंगा लेते नजर आएंगे Allu Arjun

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 02:29 PM (IST)

    पुष्पा द राइज का सीक्वल पुष्पा 2 द रूल तीन साल के बाद सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है। फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। वहीं फिल्म के तीसरे पार्ट की ...और पढ़ें

    पुष्पा के तीसरे पार्ट में विजय देवरकोंडा आएंगे नजर
    पुष्पा के तीसरे पार्ट में विजय देवरकोंडा आएंगे नजर

    HighLights

    1. 5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2
    2. पुष्पा राज के किरदार में नजर आए अल्लू अर्जुन
    3. लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखीं रश्मिका मंदाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2'(Pushpa 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म अपने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस सीक्वल को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी पॉजिटिव रिव्यू मिले है।

    तीसरे पार्ट में नजर आएंगे विजय देवरकोंडा

    इस बीच निर्माताओं ने पुष्पा 2 के बाद 'पुष्पा: द रैम्पेज' नाम से फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की भी पुष्टि कर दी है। वहीं इस बीच एक्टर की एक पुरानी पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसका कनेक्शन इस फिल्म के तीसरे पार्ट से जोड़ा जा रहा है। विजय देवरकोंडा की साल 2022 की एक फोटो है जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो अल्लू अर्जुन स्टारर फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में नजर आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 'क्या बवाल बना दिया...' Pushpa 2 की आंधी में उड़े सभी पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, अल्लू अर्जुन ने रचा इतिहास

    विजय की पुरानी पोस्ट हो रही वायरल

    दिलचस्प बात यह है कि लाइगर अभिनेता ने 2022 में ही खुलासा कर दिया था कि पुष्पा के तीन पार्ट होंगे। इसके बाद से प्रशंसक यही अंदाजा लगा रहे कि क्या विजय देवरकोंडा 'पुष्पा 3' का हिस्सा होंगे। दरअसल एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में 2022 में विजय देवरकोंडा ने सुकुमार के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी थीं।

    अल्लू अर्जुन को गिफ्ट की जैकेट

    दो साल पहले की अपनी पोस्ट में विजय ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो @aryasukku सर - मैं आपके स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं! आपके साथ फिल्म शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। लव और हग्स। 2021 - द राइज 2022 - द रूल 2023 - द रैम्पेज।'' विजय देवरकोंडा का यह पुराना ट्वीट अब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट ने फैंस को यह अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उन्हें विजय पुष्पा 3 में देखने को मिलेंगे?

    वहीं विजय देवरकोंडा पिछले दिनों रश्मिका मंदाना को डेट करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में थे। एक्टर ने अल्लू अर्जुन को गुडलक विश करते हुए एक जैकेट भी गिफ्ट की थी। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर फिल्म पुष्पा 2 साल 2021 में आई पुष्पा: द राइज का सीक्वल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Worldwide Collection: लाल चंदन ने पुष्पाराज को किया मालामाल, दुनियाभर में तूफानी रफ्तार से की कमाई