यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगर Allu Arjun की ‘पुष्पा’ बॉलीवुड में बनती, तो ये हैंडसम एक्टर होता परफेक्ट पुष्पाराज
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्मों का सिनेमा लवर्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। साल 2024 में उनकी फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का जलवा दे ...और पढ़ें

HighLights
- अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी में पुष्पा फिल्म के बाद बढ़ोतरी हुई है
- सिनेमा लवर्स फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं
- अगर बॉलीवुड में बनती पुष्पा तो कौन होता पुष्पाराज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पुष्पा: द राइज और पुष्पा 2: द रूल के बाद बॉलीवुड लवर्स के बीच भी उनकी पॉपुलैरिटी डबल हो गई। इसमें उनके साथ काम करने वाली रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया। एनिमल और सिकंदर जैसी मूवीज में उनके काम को पसंद किया गया। इतना ही नहीं, पुष्पा 3 का इंतजार भी लोगों ने अभी से करना शुरू कर दिया है। साउथ की पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट में इसका नाम शामिल किया जाता है।
पुष्पा फिल्म (Pushpa Movie) के डायलॉग को लोगों ने काफी पसंद किया। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर खूब मिम्स भी बनाए गए। सवाल खड़ा होता है कि अगर सुकुमार की निर्देशित पुष्पा फिल्म अगर बॉलीवुड में बनती, तो पुष्पाराज की भूमिका को बखूबी ढंग से कौन निभाता। आइए इसके बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
पुष्पाराज के लिए परफेक्ट है ये एक्टर
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने पुष्पाराज की भूमिका को बेहतरीन ढंग से निभाया है। एक्शन से लेकर डायलॉग के मामले में उन्होंने हर जिम्मेदारी को बतौर कलाकार बखूबी निभाया है। शायद यही कारण है कि फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। अगर बॉलीवुड में फिल्म को बनाया जाता या फिर इसका रीमेक बनता है, तो कई एक्टर इस रोल को निभा सकते हैं। खैर, इस रोल के लिए परफेक्टर रणबीर कपूर साबित होते हैं।
ये भी पढ़ें- 'वाकई इंद्र देव जैसे लगते हैं’, नितेश तिवारी की Ramayana से Kunal Kapoor का लुक हुआ वायरल

Photo Credit- Instagram
रणबीर के अंदाज में दमदार लगते फिल्म के डायलॉग
रणबीर कपूर का नाम उन चुनिंदा एक्टर की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो किसी भी किरदार की आत्मा तक पहुंचने की खूबी रखते हैं। बात पुष्पा फिल्म की करें, तो इसके डायलॉग जैसे 'पुष्पा झुकेगा नहीं' को रणबीर अपने अंदाज में पेश करते और वह इसे बोलते हुए पावरफुल भी लगते। उनके चेहरे के हाव-भाव और आंखों की हलचल इस किरदार को एक अलग ही लेवल पर ले जा सकती थी। अगर इसे बॉलीवुड का कोई डायरेक्टर बनाता, तो रणबीर कपूर ही उनकी पहली पसंद होते।
खबरें और भी
.jpg)
Photo Credit- IMDb
दरअसल, रणबीर एनिमल जैसी फिल्मों में काम करके साबित कर चुके हैं कि वह बेहतरीन एक्शन हीरो भी हैं। इससे पहले ज्यादातर फिल्मों में उनका रोमांटिक और कॉमेडी वाला अंदाज देखने को मिला है। हालांकि, वह अपने करियर में कई आइकॉनिक फिल्में दे चुके हैं। ये जवानी है दीवानी, ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों के लिए वह जाने जाते हैं। आने वाले दिनों में भी उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें नितेश तिवारी की रामायण और एनिमल पार्क जैसी कई फिल्में शामिल हैं।