Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa The Rise in Russia: रूस में रिलीज होने के लिए तैयार, अल्लू अर्जुन फिल्म के प्रीमियर में रहेंगे मौजूद

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 08:55 PM (IST)

    Pushpa The Rise in Russia पुष्पा द राइज में नजर आनेवाले अल्लू अर्जुन अब अपनी फिल्म का प्रमोशन करने रूस जाने वाले है। दरअसल अब यह फिल्म रूस में रिलीज ह ...और पढ़ें

    Pushpa The Rise in Russia: पुष्पा द राइज रूस में रिलीज होनेवाली है।
    Pushpa The Rise in Russia: पुष्पा द राइज रूस में रिलीज होनेवाली है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa The Rise in Russia: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध चल रहा है। इस बीच पुष्पा: द राइज अब रूस में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले अल्लू अर्जुन फिल्म के प्रीमियर पर रशिया भी जाने वाले है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सुकुमार ने किया है। वहीं फिल्म में रश्मिका मंदाना की भी अहम भूमिका है।

    पुष्पा: द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है 

    गौरतलब है कि पुष्पा: द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। इतना ही नहीं, इस फिल्म में हिंदी क्षेत्र में भी बंपर कमाई की है। फिल्म की तमिल और तेलुगु वर्जन ने भी अच्छा व्यापार किया था। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म को काफी पसंद किया गया है। अब यह फिल्म रूस में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे लेकर फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन भी काफी उत्सुक है।

    यह भी पढ़ें:  Chakda Xpress में नजर आने वाली अनुष्का शर्मा ने झूलन गोस्वामी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- जनरेशन को किया...

    पुष्पा द राइज रूस में दिसंबर 2022 में रिलीज होगी

    पुष्पा द राइज रूस में दिसंबर 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रचार के लिए अल्लू अर्जुन अगले सप्ताह रूस जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म का अगला भाग पुष्पा द रुल जल्द रिलीज होने वाला है। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। अल्लू अर्जुन रूस के दर्शकों का रिएक्शन फिल्म के माध्यम से सिनेमाघरों में देखेंगे। यह वर्ष अल्लू अर्जुन के लिए काफी शानदार रहा है। उन्हें हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए एनुअल इंडिया डे परेड में भाग लेने के लिए बुलाया गया था। उन्हें हाल ही में इंडियन ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया गया है। इस बीच अल्लू अर्जुन के फैंस पुष्पा द रुल की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की इमेज और वॉइस बिना परमिशन के नहीं कर सकते उपयोग, जमकर किया जा रहा है ट्रोल, पढ़ें पूरी खबर

    पुष्पा द रुल पहले भाग के मुकाबले काफी बड़ी और भव्य होगी

    इस फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया, 'फिल्म के निर्देशक सुकुमार पुष्पा द रुल के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।' यह पुष्पा द राइज इसके मुकाबले काफी बड़ी और भव्य होगी। इस फिल्म की काफी शूटिंग बैंकॉक में की गई है ताकि फिल्म के साथ पूरा न्याय किया जाए। फिल्म की अंतिम शूटिंग दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है।' अल्लू अर्जुन दक्षिण के लोकप्रिय कलाकार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म पुष्पा द राइज का सामी-सामी गाना भी काफी पसंद किया गया था।

    खबरें और भी