Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Song: 'झुकेगा नहीं' के बाद पु्ष्पा राज का नया स्टाइल होगा ट्रेंड, रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना

    Updated: Wed, 01 May 2024 05:17 PM (GMT+05:30)

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में पुष्पा-द रूल के पहले गाने पुष्पा-पुष्पा ...और पढ़ें

    स्वैग के साथ पुष्पा 2 की एंट्री (Photo Credit-X)
    स्वैग के साथ पुष्पा 2 की एंट्री (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. पुष्पा 2 का पहला गाना हुआ रिलीज
    2. अल्लू अर्जुन के स्टाइल ने जीता सबका दिल
    3. फैंस को एंटरटेन करेगा फिल्म का नया गाना

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा ने फैंस का दिल बखूबी जीता है। पहले पार्ट के बाद सिने प्रेमी इसके सीक्वल के लिए बेताब हैं। अभी कुछ दिन पहले पुष्पा 2 (Pushpa 2) के फर्स्ट सॉन्ग पुष्पा-पुष्पा (Pushpa Pushpa) की पहली झलक सोशल मीडिया पर दिखाई गई, जिसके बाद से हर कोई इस गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगा। 

    ऐसे में अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए बड़ा दांव खेल दिया है और पुष्पा-द रूल के पहले गीत को रिलीज कर दिया है। आइए एक नजर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के इस नए सॉन्ग पर एक नजर डालते हैं। 

    रिलीज हुआ पुष्पा 2 का पहला गाना

    एक दिन पहले मेकर्स ने पुष्पा 2 के पहले गाने की टाइमिंग में फेरबदल को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया गया। इसके बाद अब तयसमयानुसार अल्लू अर्जुन की इस अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग पुष्पा पुष्पा रिलीज कर दिया गया है। 

    पुष्पा 2 के इस गाने के सामने आने के बाद फैंस पर इसका खुमार चढ़ने लगा है। फिल्म के पहले गीत को 6 अलग-अलग भाषा में एक साथ रिलीज किया गया है। जिसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा शामिल हैं। हिंदी में इसे मशहूर गायक मीका सिंह ने अपने शानदार आवाज में गाया है।

    खबरें और भी

     

    जबकि साउथ सिनेमा के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर डीएसपी ने पुष्पा 2 के इस गीत को कंपोज किया है। गाने में अल्लू अर्जुन के डांस मूव्स को देखकर ये कहा जा सकता है कि अब सोशल मीडिया पर ये जमकर ट्रेंड होने वाला है। कुल मिलकार कहा जाए तो पुष्पा का ये टाइटल ट्रैक काफी धांसू माना है। 

    सिनेमाघरों में कब होगी पुष्पा 2 की एंट्री

    फिल्म पुष्पा 2 के फर्स्ट सॉन्ग के सामने आने के बाद सिने प्रेमियों में इस मूवी को लेकर और अधिक उत्सुकता बढ़ गई है और हर कोई इसकी रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार करने लगा है। गौर करें पुष्पा 2 की रिलीज डेट की तरफ तो ये मूवी 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 के गाने का प्रोमो आते ही वायरल हुआ 'ऊ अंटावा' पर छोटी बच्ची का डांस, भूल जाएंगे सामंथा के स्टेप्स