33 साल पहले आया था Doordarshan का आईकॉनिक देशभक्ति गीत, 4 सिंगर्स ने छेड़ा था 'सुरों का महासंग्राम'
दूरदर्शन पर 33 साल पहले एक कालजयी देशभक्ति को टेलीकास्ट किया गया था।

दूरदर्शन का देशभक्ति गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
33 सालों से कल्ट है देशभक्ति गीत
दूरदर्शन पर पहली बार हुआ था टेलीकास्ट
आज भी सबका फेवरेट है ये गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभक्ति गीत हमेशा से सिनेप्रेमियों की फेवरेट रहे हैं। समय-समय पर हिंदी सिनेमा की तरफ देश प्रेम को जगाने वाले एक से बढ़कर एक सॉन्ग को रिलीज किया गया है। लेकिन ऐसा गाना ऐसा भी है, जो पिछले 33 सालों से स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की भावना जगता आ रहा है। साथ ही ये भारतवासियों में एकता का प्रतीक भी माना जाता है।
इस गाने को सिनेमा जगत के 4 अलग-अलग गायकों ने अपनी आवाज दी थी और इसमें कई फिल्मी सितारे भी मौजूद रहे। खास बात ये थी इस गीत को सीधा राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गीत है-
दूरदर्शन का कालजयी देशभक्ति गीत
90 का दशक हिंदी सिनेमा के गोल्डन एरा के तौर पर याद किया जाता है। बड़े पर्दे पर फिल्मों के अलावा इस दौर में दूरदर्शन एकमात्र मनोरंजन का प्रमुख साधन माना जाता था। साल 1993 में दूरदर्शन पर एक ऐसा देशभक्ति गीत रिलीज किया गया था, जिसे आज कालजयी माना जाता है। इस गाने के बोले हैं- प्यार की गंगा बहे... (Pyar Ki Ganga Bahe)।
-1786594734393.webp)
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस गाने को 4 मशहूर गायकों ने मिलकर गाया था, जिनमें मोहम्मद अजीज, उदित नारायण, मनहर उधास और जॉली मुखर्जी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा प्यार की गंगा बहे... को जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, आमिर खान, ऋषि कपूर और सलमान खान जैसे फिल्मी सितारों पर फिल्माया गया था।

इतना ही नहीं इस गीत में आपको टाइगर श्रॉफ, सोनम कपूर और रणबीर कपूर की बचपन की झलक भी देखने को मिलती है।इस गीत को दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा था, जबकि संगीतकार की जिम्मेदारी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने निभाई थी।
इसके क्रिएशन का श्रेय सुभाष घई को जाता है, जिन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म खलनायक के सन्दर्भ में इस गाने को शामिल किया था। आज भी ये गीत कल्ट क्लासिक माना जाता है और खूब सुना जाता है।
इसलिए बनाया गया था गीत
निर्देशक सुभाष घई ने प्यार की गंगा बहे... के निर्माण के पीछे की एक बैक स्टोरी सुनाई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 90 के उस दौर में जब देश में दंगे और तनाव की स्थिति बनी हुई तो उसके बीच एक ऐसे गीत की जरूरत थी, जो देश के तत्कालीन हालातों को मद्देनजर रखते हुए भाईचारे और एकता का प्रचार करे। इसी कारण इस गाने को बनाया गया था।

