Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zeenat Aman: 'सत्यम शिवम सुंदरम' एक्ट्रेस जीनत अमान और विलेन रजा मुराद के बीच है गहरा नाता, जानिए क्या है रिश्ता

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2022 06:01 PM (IST)

    Zeenat Aman And Raza Murad Relation जीनत अमान 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रहीं हैं। उन्होंने सत्यम शिवम सुंदरम और कुर्बानी जैसी फिल्मों से ऑडियंस का ...और पढ़ें

    Qurbani actress zeenat aman and bollywood villain raza murad has a family relation. Photo Credit/Instagram
    Qurbani actress zeenat aman and bollywood villain raza murad has a family relation. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन।Zeenat Aman And Raza Murad Relation: जीनत अमान और रजा मुराद दोनों ही अपने जमाने के मशहूर कलाकार रहे हैं। इन दोनों ने साल 1987 में आई फिल्म 'डाकू और हसीना' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म की कहानी महिला डाकू(जीनत अमान)की जिंदगी पर आधारित थी, जहां उनके साथ फिल्म में शोषण किया जाता है। इस फिल्म में रजा मुराद को जीनत अमान के साथ जबरदस्ती करते हुए एक सीन फिल्माना था। दोनों ने कैमरे के सामने बेहद ही संजीदगी से ये सीन निभाया था, जिसे देखकर दर्शक भी हैरान रह गए थे। 'डाकू और हसीना' के इस सीन को देखने के बाद लोगों का दिल आज भी दहल जाता है। लेकिन इस सीन को करते वक्त रजा मुराद की काफी हालत खराब हो गई थी और इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह थी उनका और जीनत अमान का गहरा रिश्ता।

    रजा मुराद और जीनत अमान के बीच है गहरा रिश्ता

    ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि जीनत अमान और रजा मुराद का एक-दूसरे से पारिवारिक कनेक्शन है। रिश्ते में दोनों एक-दूसरे के भाई-बहन है। रजा मुराद जीनत अमान के कजिन और और साथ ही अमन उल्लाह खान के भतीजे हैं। हालांकि दोनों का इंडस्ट्री में अपना स्ट्रगल रहा है। रजा मुराद ने भाई-बहन के रिश्ते की वजह से जब जीनत अमान के साथ जबरदस्ती का सीन करने से इंकार कर दिया था, तो जीनत ने उन्हें ये समझाया कि बतौर एक्टर हमें अपने काम को महत्वता देनी चाहिए और अपने निजी रिश्तों को प्रोफेशनल लाइफ से बाहर रखना चाहिए।

    भाई बना इंडस्ट्री का विलेन, तो जीनत अमान बनी बड़ी हीरोइन

    जीनत अमान और उनके भाई रजा मुराद दोनों ही आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक तरफ जहां जीनत अमान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं, तो वहीं रजा मुराद ने भी अपनी भारी भरकम आवाज और अंदाज दोनों से ही दर्शकों का दिल खूब जीता। जीनत अमान ने जहां अपने पूरे करियर में लगभग 89 फिल्मों में काम किया, तो वहीं रजा मुराद ने अपने बॉलीवुड करियर में लगभग 250 फिल्में की।